कौन हैं Jack Ma, जिन्होंने अरबों की कंपनी खोली और छोड़ दी, करोड़ों दान किए, अब नए बिजनेस में की एंट्री

Jack Ma New Business: ई-कॉमर्स वेबसाइट अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की, जिन्होंने फूड एंड ड्रिंक इंडस्ट्री में कदम रखा है, जानिए उस बिजनेस के बारे में…

Jack Ma

Jack Ma

Alibaba Founder Jack Ma Started New Business: एक शख्स जिसने दुनिया की सबसे बड़ी और अरबों की कंपनी खोली और छोड़ दी। करोड़ों रुपये दान कर दिए। गुमनामी के साये में खोकर गायब भी हो गया था और अब उसी शख्स ने नया बिजनेस शुरू करके दुनिया को चौंका दिया। बात हो रही है, ई-कॉमर्स वेबसाइट अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की, जिन्होंने फूड एंड ड्रिंक इंडस्ट्री में कदम रखा है। जैक मा ने अपने नए बिजनेस का नाम ‘हांग्जो मा किचन फूड’ रखा है। जैक मा के नए बिजनेस के बारे में अटकलें लगनी तब शुरू हो गई थीं, जब उन्होंने एक छोटी-सी कंपनी शुरू की थी, लेकिन सरकार के सहयोग से चलने वाले इस बिजनेस को भी उन्होंने छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने यह नया बिजनेस शुरू किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

1.4 मिलियल डॉलर नए बिजनेस में इन्वेस्ट किए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा ने पिछले हफ्ते 10 मिलियन युआन (1.4 मिलियन डॉलर) का निवेश करके ‘हांग्जो मा किचन फूड’ की शुरुआत की। यह कंपनी प्री-पैकेज्ड फूड बेचती है। एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट भी बनाती है। जैक मा 2020 में उस समय सुर्खियों में आए, जब उनकी कंपनी अलीबाबा और एंट ग्रुप कंपनी पर प्राइवेट बिजनेस सेक्टर को कंट्रोल करने का आरोप लगा। इस विवाद में फंसने के बाद उन्होंने चेयरमैन पद छोड़ दिया था। जैक मा ने कम्युनिस्ट पार्टी के लिए करोड़ों रुपये दान भी किए थे। मार्च 2023 में जैक मा ने हांग्जो में एक स्कूल का दौरा किया था। इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह सार्वजनिक गतिविधियों को फिर से शुरू करना चाह रहे हैं। फिलहाल जैक मा का ध्यान एग्रीकल्चरल और एजुकेशनल प्रोजेक्टों पर है।

विज्ञापन

अंग्रेजी सीखने को 9 साल टूरिस्ट गाइड बन काम किया

जैक मा चीन के हांगझाउ में साधारण परिवार में जन्मे थे। 12 साल की उम्र में जैक सुबह 5 बजे उठकर 45 मिनट साइकिल चलाकर हांगझाउ के होटलों में जाते थे। उन्होंने करीब 9 साल बतौर टूरिस्ट गाइड काम किया। इस दौरान उन्होंने विदेशी टूरिस्टों से अंग्रेजी बोलना सीखा। नौकरी करने के चक्कर में पढ़ाई में पिछड़े, लेकिन हार नहीं मानी। नौकरी करते-करते अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया। नौकरी छोड़ अंग्रेजी में अनुवाद करने वाली कंपनी खोली। 1994 में बिजनेस ट्रिप पर गए और लौटने के बाद उन्होंने पहली वेबसाइट ‘चाइना पेज’ शुरू की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। इसके बाद उन्होंने नया प्रोजेक्ट अलीबाबा लॉन्च किया। कई विवाद भी झेले, लेकिन आलोचनाओं की परवाह किए बिना जैक आगे बढ़ते रहे। मई 2013 में जैक ने अलीबाबा के CEO का पद छोड़ दिया।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

जैक मा अलीबाबा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहे। एक छोटे से कमरे से शुरुआत करके करीब 15 हजार अरब की कंपनी कंपनी खड़ी करने वाले जैक मा अब एक नया बिजनेस शुरू कर चुके हैं, जिसका भविष्य समय पर निर्भर करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ