e-AMRIT App: गाड़ी खरीदने का सपना देखने वालों के लिए आज लेकर आए हैं उनके सपने को पूरा करने वाली जानकारी। जो लोग अपनी गाड़ी खरीदना चाहते हैं लेकिन लोन नहीं मिल पा रहा है, इन लोगों को e-AMRIT App पर लोन दिया जा रहा है। इस ऐप के जरिए किसी इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटी और गाड़ी खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं। इसके साथ ही ये ऐप इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी तमाम जानकारियां भी देता है। पढ़िए लोन के लिए किस तरह से अप्लाई करना है।
क्या है e-AMRIT App?
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जागरूकता अभियान चलाती है। इसके लिए सरकार ने ई-अमृत के नाम से एक ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप का मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाती हैं। e-AMRIT App नीति आयोग और यूके सरकार ने मिलकर शुरू किया है। इस ऐप का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे बताना, किस तरह से बचत करनी है वह बताना और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के विकास की जानकारी देना है।
ये भी पढ़ें: अपना बिजनेस करने वाले युवाओं के लिए खबर! Manufacturing Sector में बेहतरीन अवसर, जानें कैसे और क्यों?
कितनी दर पर मिलेगा ब्याज?
गाड़ी खरीदने के लिए किसी भी बैंक से लोन लेते हैं तो उसका ब्याज ज्यादा रहता है। अगर कम ब्याज में लोन चाहिए तो उसके लिए सरकार के e-AMRIT App पर जा सकते हैं। इसके जरिए झटपट लोन दिया जा रहा है। लोन लेने के लिए कुछ स्पेट फॉलो करने होंगे:
1- गूगल पर जाएं वहां पर e-AMRIT सर्च करें।
2- e-AMRIT नाम से सबसे पहला जो लिंक आएगा (जिसमें नीति आयोग भी लिखा होगा) उसको खोलें।
3- इसके बाद ऊपर की साइड में गोइंग इलेक्ट्रिक के नाम से ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
4- इसके बाद फाइनेंसिंग ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद तीन कैटेगरी सलेक्ट करें।
5- इसमें सबसे पहले फाइनेंशियल टाइप, अपना व्हीकल और बैंक चुनें।
6- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ बैंकों के नाम आ जाएंगे। यहां पर उनके सामने अप्लाई करने के लिए लिंक दिया होगा। जिस बैंक में भी लोन अप्लाई करना है यहीं से कर सकते हैं। इसके तहत हर बैंक में लोन पर अलग इंटरेस्ट लिया जाता है। ये 7 प्रतिशत से शुरू हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Personal Loan Tips: सावधान! 1 छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी, लोन लेते समय ध्यान रखें 5 बातें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
13 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines