Kaam Ki Baat: E-Aadhaar Card Download in Hindi: ये तो हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड कितना जरूरी है। चाहे बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो या कोई अन्य सरकारी काम, इसके लिए आधार की जरूरत पड़ ही जाती है। स्कूल से लेकर कॉलेज में एडमिशन तक के लिए आधार जरूरी है। हर समय हमारे साथ आधार कार्ड हो ऐसा भी मुमकिन नहीं है, लेकिन तब क्या करें जब साथ में आधार न हो लेकिन इसकी जरूरत पड़ गई हो? तो ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं बस साथ में आपको फोन होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- 399 में खूब चलाएं 5G इंटरनेट और उठाएं कई सुविधा का फायदा
जी हां, आप बिना आधार नंबर के भी अपने फोन में आसानी से ई-आधार को डाउनलोड कर (How to Download E-Aadhaar in Mobile Phone) र सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आसानी से आप अपने फोन में ई-आधार डाउनलोड कर सकेंगे। आइए ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका बताते हैं।
कैसे करें Enrolment ID का पता?
- सबसे पहले नामांकन आईडी (Enrolment ID) को हासिल करना होगा।
- इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपको एक ऑप्शन Get Aadhaar का शो होगा।
- इसे सिलेक्ट करने के बाद Enrolment ID Retrieve पर क्लिक करें।
- यहां सभी जानकारी को एंटर करने के बाद रजिस्टर्ड फोन नंबर को एंटर करें।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card से तस्वीर बदलना आसान!
फोन नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करने के बाद आपके पास Enrolment ID या आधार नंबर आ जाएगा, जिसे आप हासिल करने के बाद अपने फोन में ई-आधार कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। वीडियो के जरिए भी आप Enrolment ID या आधार नंबर को हासिल करने का प्रोसेस जान सकते हैं।
E-Aadhaar Card Download Process in Hindi
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर आधार कार्ड को डाउनलोड करने का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- अब यहां पर फोन में आए Enrolment ID या आधार नंबर को दर्ज करें।
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर को एंटर करें।
- इस नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करने के बाद ई-आधार डाउनलोड का ऑप्शन शो होगा।
- ई-आधार डाउनलोड के ऑप्शन को चुनने के बाद आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Aadhaar को अब ऐसे करें Free में Update
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
12 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines