हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dussehra Stock Market Holiday: आज विजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! नहीं जारी होंगे सोने-चांदी के भी रेट

Stock Market Dussehra Holiday 2026: दशहरा के अवसर पर आज मंगलवार 20 अक्टूबर को BSE, NSE और IBJA सोने-चांदी के रेट बंद रहेंगे. जानिए MCX के शाम के सत्र और शेयर बाजार की अगली छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
आज विजयादशमी पर रहेगा शेयर बाजार और कमोड‍िटी बाजार बंद रहेंगे.(फोटो - एआई)

आज यानी मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा (विजयादशमी) के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. त्योहार की वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में पूरे दिन छुट्टी रहेगी.

इसके अलावा सर्राफा बाजार में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) भी आज सोने-चांदी के नए रेट जारी नहीं करेगा. अगर आप आज ट्रेडिंग या बाजार से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे थे, तो जान‍िये कि आज बाजार, कमोडिटी और बैंकों का क्या शेड्यूल रहेगा.

शेयर बाजार, MCX और सोने-चांदी के रेट की स्थिति

इक्‍विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट और SLB (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग) सेगमेंट आज पूरी तरह बंद रहेंगे. बाजार में सामान्य कारोबार कल यानी बुधवार, 21 अक्टूबर से दोबारा शुरू होगा. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के सत्र (Morning Session) में ट्रेडिंग बंद रहेगी. हालांकि, शाम के सत्र (Evening Session) में कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग शुरू होगी. दशहरा की छुट्टी के कारण आज IBJA सोने और चांदी के आधिकारिक बेंचमार्क रेट जारी नहीं करेगा.

विज्ञापन

2026 में शेयर बाजार की अगली छुट्टियां
दशहरा के बाद साल 2026 में शेयर बाजार में 3 और आधिकारिक छुट्टियां होंगी:

  • 10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

बता दें क‍ि दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को शेयर बाजार में 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhoorat Trading) सत्र आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

सोमवार को बाजार में आया था गिरावट का तूफान
छुट्टी से ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार (19 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 876 अंक (1.17%) टूटकर 73,852 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 1,020 अंक तक गिर गया था. निफ्टी 257 अंक (1.11%) फिसलकर 22,888 के स्तर पर बंद हुआ. दरअसल एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों के शेयरों में मुनाफावसूली और कमजोर वैश्‍व‍िक संकेतों के कारण बाजार धड़ाम हुआ था.

स्कूल-कॉलेज और बैंक भी हैं बंद
आज विजयादशमी के त्योहार के उपलक्ष्य में केवल शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि देश के लगभग सभी राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola