Duplicate PAN Card Online Apply Process: आधार कार्ड के साथ-साथ पैन कार्ड भी एक जरूरी दस्तावेजों में से एक है। टैक्स और वित्त से संबंधित कामों के लिए पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। अगर य़े खो जाए या कहीं गायब हो जाए तो ऐसे में आपको कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बैंक से संबंधित कामों को करवाने में भी इसके न होने पर समस्या आ सकती है। चाहें कोई सा भी लोन लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो, पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। अगर आपका भी पैन कार्ड कई दिनों से गायब है या आपको लगता है कि वो खो चुका है तो आपको घबराने की जगह पैन कार्ड का डुप्लीकेट बनवा लेना चाहिए।
Duplicate PAN Card बनाना नहीं है मुश्किल!
पैन कार्ड के खोने या खराब होने पर आपको परेशान नहीं होना चाहिए। हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपका पैन कार्ड चोरी हो गया है तो इसके लिए आपको पुलिस के पास एफआईआर दर्ज जरूर करवानी चाहिए। पर्मानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। जबकि, कार्ड के खराब होने पर आप इसका डुप्लीकेट भी बनवा सकते हैं। इसे लेकर आयकर विभाग की ओर से भी इजाजत दी जाती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SBI का ग्राहकों को तोहफा! अपने इन कस्टमर्स को हर महीने भेज रहा है चॉकलेट, जानिए क्यों?
How to Apply for Duplicate PAN Card Online in Hindi
- सबसे पहले आपको TIN-NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपको आवेदन करने के कई प्रकार मिलेंगे।
- इनमें से पैन कार्ड का पुनर्मुद्रण (Reprint of PAN Card) का ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी को भरें।
- यहां पर टोकन नंबर जेनरेट होगा, जो आपके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा।
- ओटीपी एंटर करने के बाद आपको 105 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
- इसके बाद आप प्रिंट पर क्लिक करके डुप्लीकेट पैन कार्ड निकाल सकते हैं।
- आप चाहें तो अपने ई-मेल या फोन नंबर आए लिंक से E-Pan डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
27 mins ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
33 mins agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
1 hr agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
17 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
18 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
19 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
19 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
21 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
23 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines