पिछले कुछ दिनों से रिलायंस जियो अपने JioHotstar को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है। कुछ समय पहले ही दुबई के भाई-बहन जैनम और जीविका ने दिल्ली के एक ऐप डेवलपर से JioHotstar डोमेन खरीदा था। अब इन बच्चों ने मुकेश अंबानी की कंपनी को एक नया ऑफर दिया है। इस ऑफर को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दुबई के भाई-बहन ने रिलायंस को मुफ्त में डोमेन देने की बात कही है। इन्होंने कहा कि उन्होंने फैसला किया कि अगर रिलायंस के पास डोमेन हो तो यह सबसे अच्छा होगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।
यूट्यूब पर शेयर किया अपडेट
दुबई के भाई-बहन जैनम और जीविका ने अपने यूट्यूब पर वीडियो के जरिए बताया कि वे इस डोमेन को रिलायंस जियो को देना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने ये बात भी हाइलाइट की कि ये बिल्कुल फ्री ऑफ कॉस्ट है। इसके लिए वे प्रॉपर पेपर वर्क भी करेंगे। वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर टीम रिलायंस चाहती है तो हम उन्हें jiohotstar.com मुफ्त में, सभी उचित कागजी कार्रवाई के साथ दे सकते हैं।
आगे उन्होंने यह भी बताया कि ये काम वे अपनी इच्छा से कर रहे हैं। इसके लिए उनको रिलायंस या किसी लीगल टीम से कोई कॉल या मेल नहीं किया गया है। इसके साथ ही उनपर किसी भी तरह से दबाव नहीं डाला है। वीडियो में जैनम और जीविका ने क्लीयर किया है कि हमने यह निर्णय अपने दोस्तों, परिवार या किसी और के दबाव के बिना खुद लिया है।
डोमेन के लिए आए कई ऑफर्स
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले 13 वर्षीय जैनम जैन और 10 वर्षीय जीविका जैन दिल्ली स्थित ऐप डेवलपर से JioHotstar डोमेन को खरीदा था। उन्होंने इसके लिए डेवलपर को 1 करोड़ रुपये की राशि दी थी। उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्होंने डेवलपर की मदद करने के लिए डोमेन खरीदा था और कभी भी इसे पैसे के लिए बेचने का इरादा नहीं था।
उन्होंने कहा कि उन्हें डोमेन खरीदने के बहुत लोगों से कई ईमेल मिले थे जिन्होंने बहुत सारे पैसे ऑफर किए थे। हालांकि जिनमें से कुछ फेक थे, मगर कुछ वाकई में इस डील को लेकर सीरियस थे। हालांकि जैनम और जीविका ने उन लोगों को मना कर दिया था।
उन्होंने बताया कि हम किसी भी भ्रम को नहीं फैलाना चाहते हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य डेवलपर को सपोर्ट करना और अपनी सेवा यात्रा को साझा करना था। उन्होंने यह भी कहा कि डोमेन बिक्री के लिए नहीं था। अगर रिलायंस इच्छुक है, तो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं और हम डोमेन ट्रांसफर के लिए तैयार हैं। अगर वे इच्छुक नहीं हैं, तो भी कोई बात नहीं। हम अपनी यात्रा और काम के बारे में यहां अपडेट साझा करना जारी रखेंगे।
क्या है मामला?
ये मामला तब सामने आया जब एक डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से JioHotstar डोमेन खरीदने के लिए संपर्क किया और 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग की। वह यूके में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स करना चाहते थे, इसलिए उनको इस अमाउंट की जरूरत थी।
बता दें कि डेवलपर ने 2023 में इस डोमेन नेम को खरीदा था। उस समय उनको कहीं से ये जानकारी मिली थी कि Jiocinema और Hotstar अपने प्लेटफॉर्म का मर्जर कर सकते हैं। बाद में उसने इसे दुबई के भाई-बहन जैनम और जीविका को बेच दिया था।
यह भी पढ़ें – Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के गिरे दाम, जानें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 hr agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 hr ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines