Driving License Rules 2024: आजकल हर कोई वाहन चलाना पसंद कर रहा है। जहां पहले के समय में लोगों के घरों में साइकिल हुआ करती थी। वहीं, अब ज्यादातर घरों में स्कूटी, स्कूटर, बाइक, बुलेट या कार होना आम बात हो गई है। पब्लिक वाहन की तुलना में लोगों अपने वाहन से आना-जाना करना पसंद करते हैं। हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन अगर परिवहन नियमों से अलग होकर कोई वाहन चलाने की भूल करेगा, तो उसे अच्छा खासा जुर्माना देना पड़ सकता है।
जी हां, परिवहन से जुड़े नए नियमों को 1 जून से लागू किया जाएगा। ऐसे में चुनिंदा लोगों के लिए समस्या बढ़ सकती है। साथ ही भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है, आइए जानते हैं कि किन लोगों को 25 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
1 जून से लागू होंगे नए नियम
सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा 1 जून 2024 से वाहन चलाने से संबंधित नए नियमों को जारी किया जाएगा। गाड़ी तेज गति से लेकर कम उम्र में चलाने तक में भारी जुर्माना देना होगा। नियमों के अनुसार अगर कोई तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसको 1000 रुपये से 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
देना होगा 25 हजार रुपये का जुर्माना
नियमों के अनुसार वाहन चलाने की तय की गई सीमा से कम पर यानी नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना है। अगर 18 साल से कम उम्र होने पर कोई वाहन चलाता पाया गया तो उस पर सीधा 25 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। जुर्माने के अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। साथ ही नाबालिग को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Driving Licence बनवाना आसान! फॉलो करें ये स्टेप्स
कितनी उम्र में बन सकता ड्राइविंग लाइसेंस?
ये तो आप जानते ही होंगे कि 18 साल की उम्र होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बन सकता है, लेकिन क्या आपको जानकारी है कि 16 साल की उम्र में भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है। दरअसल, 50 सीसी की क्षमता वाले मोटरसाइकिल को चलाने के लिए 16 साल की उम्र भी ड्राइविंग लाइसेंस लिया जा सकता है। इसके बाद 18 साल के होने पर आप उस लाइसेंस को अपडेट करा सकते हैं।
क्या है ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता?
ड्राइविंग लाइसेंस मिलने की तारीख से 20 साल तक के लिए DL वैध होता है। ड्राइविंग लाइसेंस को 40 साल की उम्र के बाद 10 साल और फिर से 5 साल बाद जारी किया जा सकता है। इसके लिए आपको सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से संपर्क कर अपना ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट करवाना होगा।
ये भी पढ़ें- DL Renewal कराना है आसान, जानें तरीका
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
14 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
16 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
17 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
18 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
20 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
21 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
22 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
22 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines