Dr Manmohan Singh: देश को आर्थिक आजादी कब मिली? इस सवाल के सबके अपने अलग जवाब हो सकते हैं, लेकिन इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति का मानना है कि देश को सही मायनों में ‘आर्थिक आजादी’ 1991 में ही मिली। पिछले साल एक पॉडकास्ट में नारायण मूर्ति ने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा था कि हमें राजनीतिक आजादी जरूर 1947 में मिली, लेकिन आर्थिक आजादी 1991 में ही मिली पाई।
नरसिम्हा राव की तारीफ
नारायण मूर्ति ने यह भी कहा था कि देश डॉ. मनमोहन सिंह, मोंटेक सिंह अहलूवालिया और पी चिदंबरम की नीतियों के कारण आई ‘आर्थिक आजादी’ के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। मूर्ति ने उस वक्त प्रधानमंत्री रहे पी.वी नरसिम्हा राव की भी तारीफ की, उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का पूरा समर्थन प्राप्त था, इसलिए आर्थिक सुधारों की गाड़ी तेजी से दौड़ पाई।
यह भी पढ़ें – जिस NSE पर गर्व, उसकी वजह थे Manmohan Singh, ऐसे लिखी गई देश के सबसे बड़े एक्सचेंज की कहानी
पहला सबसे बड़ा बदलाव
2023 के इस पॉडकास्ट में इंफोसिस फाउंडर ने कहा था कि डॉ. मनमोहन सिंह, मोंटेक सिंह अहलूवालिया और पी चिदंबरम – ये तीन लोग थे जिन्होंने भारत को आर्थिक आजादी दिलाई। हम सभी को उनका आभारी होना चाहिए। मूर्ति ने कहा कि 1991 के आर्थिक सुधारों ने तीन-चार प्रमुख काम किए, हाई टेक जैसे कुछ क्षेत्रों में लाइसेंस राज से मुक्ति मिली, जिससे कॉर्पोरेट लीडर्स नॉर्थ ब्लॉक के गलियारों में इंतजार करने के बजाय अपने बोर्डरूम में बैठकर निर्णय लेने और रणनीति बनाने में सक्षम बन पाए।
Narayana Murthy
दूसरा सबसे बड़ा बदलाव
मूर्ति के अनुसार, दूसरा सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ कि मार्केट से जुड़े फैसलों में सिविल सर्वेंट के रोल को खत्म कर दिया, जिसे IPO और बाजार की कोई जानकारी नहीं थी। इसी तरह, करेंट अकाउंट कन्वर्टिबिलिटी की शुरुआत भी एक अच्छा कदम था। इससे यात्रा करने की मंज़ूरी से पहले आरबीआई में आवेदन करके 10-12 दिनों तक इंतजार करने की जरूरत खत्म हो गई।
इस तरह आसान हुई राह
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इन सुधारों से देश में विदेशी निवेश बढ़ा और कंपनियों के लिए भारत में बिजनेस करना आसान हो गया। इंफोसिस के संस्थापक ने यह भी कहा कि आर्थिक आजादी के रचनाकारों ने हमें अपनी इच्छानुसार यात्रा करने, अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड रखने, गुणवत्तापूर्ण सलाहकार नियुक्त करने तथा कुछ मायनों में कंपनियों का अधिग्रहण करने की भी अनुमति दी।
संबंधित खबरें
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 hr agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
2 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
5 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
8 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
8 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
17 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
22 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
23 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
23 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines