अपनी टैरिफ नीतियों को लेकर ‘घर’ में ही विरोध का सामना कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक कदम पीछे खींच लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में घोषित नए टैरिफ पर 90 दिनों तक रोक लगा दी है। ट्रंप के इस ऐलान से अमेरिकी शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। नैस्डेक, एसएंडपी 500 और डाओ जोंस शानदार बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे हैं।
टैरिफ में भी होगी कमी
व्हाइटहाउस की तरफ से बताया गया है कि नए टैरिफ को 90 दिनों तक रोकने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, चीन पर यह फैसला लागू नहीं होगा। इतना ही नहीं, चीन को छोड़कर बाकी देशों पर लगाए गए जवाबी टैरिफ में भी कुछ कमी की जाएगी, लेकिन कम से कम 10% टैरिफ बरकरार रहेगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से निवेशकों ने राहत की सांस ली है, जिनकी चिंता ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर बढ़ गई थी। यही वजह रही कि जैसे ही यह ऐलान हुआ, अमेरिकी बाजार तेजी से दौड़ पड़े।
ऐसा रहा बाजार का प्रदर्शन
करीब चार दिन बार अमेरिकी बाजार बुधवार को पूरी तरह ग्रीन नजर आए। प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स नैस्डेक इस दौरान 12.16% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। एसएंडपी 500 में 9.52% और डाओ जोंस में 7.87% का उछाल आया। यह कोरोना महामारी के बाद अमेरिकी बाजार में एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक से मार्केट किस कदर खुश है।
चीन को इसलिए नहीं राहत
वहीं, अमेरिका ने चीन को किसी भी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया है। चीन पर टैरिफ फिर बढ़ाया गया है। अब अमेरिका चीन से आने वाले सामान पर 125% टैरिफ लगाएगा। यूएस का कहना है कि चीन पर टैरिफ इसलिए बढ़ाया गया, क्योंकि वो टकराव की स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। जबकि अन्य देशों को इसलिए राहत मिली है, क्योंकि वे टकराव से दूर रहना चाहते हैं। बता दें कि चीन ने भी साफ किया है कि किसी भी सूरत में झुकने वाला नहीं है और अमेरिकी कार्रवाई का जवाब देगा।
भारत के लिए अच्छी खबर
अमेरिका ने 90 दिनों के लिए नए टैरिफ पर रोक लगाई है, ऐसे में चीन को छोड़कर दुनिया भर के देशों को बातचीत के लिए समय मिल गया है। यह खबर भारत के लिए भी राहत भरी है। भारत सरकार पहले से ही अमेरिका के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रही है। वहीं, ट्रंप के इस निर्णय के बाद गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि वह अपने मंदी के पूर्वानुमान को वापस ले रहा है और 2025 में अर्थव्यवस्था के बढ़ने के अपने पिछले बेसलाइन अनुमान पर वापस लौट रहा है।
आज बंद है शेयर बाजार
डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का भारत के शेयर बाजार पर क्या असर पड़ता है, इसका पता 11 अप्रैल को ही चल पायेगा. क्योंकि आज यानी 10 अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद है। मार्केट में ट्रेडिंग शुक्रवार को होगी और उसके बाद शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
4 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
12 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
14 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
14 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
16 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
18 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines