हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप की चीन को खुली चेतावनी! ईरान को हथियार दिए, तो लगेगा 50% टैरिफ

इससे पहले ट्रंप ने चीन पर 125% टैरिफ लगाया था, जिसे बातचीत के बाद घटाकर 30% कर दिया गया था। अब 50% की नई धमकी ने व्यापार युद्ध की आहट दे दी है।

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपना रुख चीन की ओर मोड़ दिया है। इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने के बाद, ट्रंप ने बीजिंग को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान को हथियारों की सप्लाई की, तो चीन पर 50% का भारी-भरकम आयात शुल्क (Tariff) लगा दिया जाएगा। यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि चीन, ईरान को आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की तैयारी कर रहा है।

ट्रंप ने क्या कहा?

फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, “मुझे संदेह है कि वे (चीन) ऐसा करेंगे… लेकिन अगर हमने उन्हें ऐसा करते पकड़ लिया, तो उन पर 50% टैरिफ लगेगा, जो कि एक चौंकाने वाली बड़ी राशि होगी।” ट्रंप ने न केवल चेतावनी दी, बल्कि चीन को तेल के लिए ईरान पर निर्भरता कम करने के विकल्प भी पेश किए।

ट्रंप ने कहा कि चीन अपने जहाज अमेरिका या वेनेजुएला भेज सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका, ईरान की तुलना में भी कम कीमत पर तेल बेच सकता है। बता दें क‍ि अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद अब वहां के तेल भंडार पर अमेरिका का नियंत्रण है।

विज्ञापन

कानूनी पचड़ों में फंसा टैरिफ का खेल
डोनाल्ड ट्रंप के लिए टैरिफ लगाना अब उतना आसान नहीं है, जितना पहले था। दरअसल, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने भारत, चीन, ब्राजील और कनाडा जैसे देशों पर ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद, ट्रंप अब अमेरिकी कांग्रेस को बाईपास (Bypass) करने के लिए नए व्यापार कानूनों का सहारा ले रहे हैं ताकि भू-राजनीतिक दबाव बनाने के लिए टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सके।

इससे पहले ट्रंप ने चीन पर 125% टैरिफ लगाया था, जिसे बातचीत के बाद घटाकर 30% कर दिया गया था। अब 50% की नई धमकी ने व्यापार युद्ध की आहट दे दी है।

विज्ञापन

शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक पर नजर
चीन का दावा है कि उसने ही ईरान को अमेरिका के साथ अस्थायी युद्धविराम (Ceasefire) के लिए मनाया था। अगले महीने की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग का दौरा करने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। इस बैठक से पहले ट्रंप के कड़े तेवरों ने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola