Ivanka Trump Diamond Jewelry: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। इस दौरान उनका परिवार भी साथ नजर आया। खासतौर पर कैमरे की नजरें डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका पर टिकी रहीं। इवांका ट्रंप ने शपथग्रहण समारोह और उससे पहले आयोजित कार्यक्रमों में जो ज्वेलरी पहनी अब उसकी कीमत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
खास ड्रेस में पहुंचीं
इवांका ट्रंप ने अपने पिता के शपथग्रहण समारोह के दौरान 1.1 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की डायमंड ज्वेलरी पहनी। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, शपथग्रहण से एक रात पहले आयोजित डिनर पार्टी में इवांका क्रिस्टल और मोतियों से कढ़ाई की हुई ‘ऑस्कर डे ला रेंटा’ ड्रेस पहनकर पहुंचीं। साथ ही उन्होंने Leviev कंपनी के डायमंड इयररिंग्स भी पहने, जिनकी कीमत 900,000 डॉलर है।
फिर दिखा जलवा
शपथग्रहण समारोह के बाद लिबर्टी इनॉगरल बॉल में इवांका ट्रंप फिर महंगी ज्वेलरी में नजर आईं। उन्होंने 50 कैरेट का डायमंड नेकलेस और 10 कैरेट वाले डायमंड क्लस्टर इयररिंग्स पहने थे। नेकलेस का रिटेल प्राइस लगभग 180,000 डॉलर और इयररिंग्स की कीमत 60,000 डॉलर है। इस तरह, इवांका ट्रंप अपने पिता की ताजपोशी के दौरान 1.1 मिलियन डॉलर से कुछ अधिक की ज्वेलरी पहनी। इंडियन करेंसी में देखें तो यह कीमत 9,50,16,845 रुपये हो जाती है।
यह भी पढ़ें – रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे Gold के दाम, पहली बार पार किया 80 हजार का आंकड़ा
कंपनी ने जताई खुशी
डायमंड ज्वेलरी कंपनी Leviev के सीईओ चागिट लेविएव का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि इवांका ट्रंप ने हमारे बनाए आभूषण पहने। बता दें कि इस कंपनी की स्थापना लेव लेविएव ने की थी, जो एक इजरायली हीरा व्यवसायी हैं और इवांका के पति जेरेड कुशनर से जुड़े हैं। उनकी बेटी Chagit Leviev अब कंपनी को संभालती हैं।
पिता के बेहद करीब
इवांका ट्रंप अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के सबसे ज्यादा करीब हैं। वह उन्हें कई मुद्दों पर अनौपचारिक रूप से उन्हें सलाह भी देती हैं। इवांका ने 2016 में अपने पिता के लिए प्रचार किया था। वह अपने परिवार को वॉशिंगटन ले आई थीं, ताकि वह पिता के साथ एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर सकें। उन्होंने 2020 में भी प्रचार अभियान में हिस्सा लिया, लेकिन इस चुनाव में ट्रंप की हार के बाद वह फ्लोरिडा चली गईं थीं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
12 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
14 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
18 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
20 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
21 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
21 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines