Canada की आर्थिक नब्ज दबाएंगे Donald Trump, बताया क्या है पूरा प्लान

Donald Trump 2025 plans: डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर अपने इरादे एक बार फिर स्पष्ट किए हैं। उन्होंने कहा है कि वह कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

donald trump

Donald Trump Threatens Canada: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राज शुरू होते ही कनाडा की मुश्किलों में इजाफा तय है। ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने एक बार फिर कनाडा को लेकर अपनी नीति स्पष्ट की है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने के लिए आर्थिक बल का प्रयोग करेंगे।

भारी टैरिफ की भी तैयारी

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अमेरिकी सैन्य सहायता और व्यापार असंतुलन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे और इसमें आर्थिक बल का प्रयोग भी शामिल है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि कनाडा और मैक्सिको से आने वाले सामान को अब अमेरिका पर्याप्त टैरिफ लगाएगा।

अच्छे दोस्त हैं, लेकिन…

फ्लोरिडा स्थित अपने आवास पर पत्रकार से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि कनाडा को अमेरिका का राज्य होना चाहिए। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहतर होगा। ट्रंप ने आगे कहा कि कनाडा और अमेरिका अच्छे दोस्त रहे हैं, मैं कनाडा के लोगों से प्यार करता हूं, लेकिन अमेरिका अब कनाडा को आर्थिक रूप से समर्थन नहीं दे सकता। हम कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने के लिए आर्थिक बल का प्रयोग करेंगे।

ट्रूडो बोले- मुमकिन नहीं

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने X पर लिखा, ‘इस बात की कोई संभावना नहीं है कि कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बन जाएगा’। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर इस तरह का बयान दिया है। वह चुनाव जीतने के बाद से लगातार ऐसा कहते आ रहे हैं।

बस, अब और नहीं

ट्रंप का कहना है कि अमेरिका कनाडा पर हर साल सैकड़ों अरबों खर्च कर रहा है। हम कनाडा से बड़ी संख्या में उत्पाद मंगाते हैं लेकिन कनाडा, हमारी कारें, हमारे कृषि उत्पाद, कुछ भी नहीं लेता। इसलिए हम भी उनके उत्पाद नहीं लेंगे। इसके साथ ही कनाडा से अमेरिका आने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको से भी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मेक्सिको के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है, हम मेक्सिको की बहुत मदद करते हैं। लेकिन अब इस बारे में सोचना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ