Crypto Market News: अपनी टैरिफ नीतियों से पूरी दुनिया को हिलाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो को लेकर बड़ा कदम उठाया है। ट्रंप ने रिपल (XRP), सोलाना (SOL) और कार्डानो (ADA) को अमेरिकी क्रिप्टो स्ट्रैटेजिक रिजर्व में शामिल करने का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद इन तीनों क्रिप्टोकरेंसी में 10% से 35% की उछाल देखने को मिली है।
तेजी से भागेगा बाजार?
डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका दुनिया के लिए क्रिप्टो की राजधानी के रूप में काम करे। उन्होंने प्रेसिडेंट वर्किंग ग्रुप को रिजर्व प्लान के साथ आगे बढ़ने का निर्देश भी दिया है। ट्रंप के इस कदम से थोड़ा सुस्त हुआ क्रिप्टो मार्केट फिर से रॉकेट बन सकता है।
बाइडेन से अलग सोच
क्रिप्टो मार्केट को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की नीति पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुकाबले बिल्कुल अलग है। बाइडेन प्रशासन ने धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए क्रिप्टो इंडस्ट्री पर नकेल कसी थी। जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी अभियान के दौरान ही क्रिप्टो को लेकर बड़े वादे किए थे। वह खुद भी क्रिप्टो समर्थक हैं, इसलिए उनकी ताजपोशी से बाजार को बूस्ट मिला और अब इस घोषणा से मार्केट में मजबूती आ सकती है।
तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं
ट्रंप की क्रिप्टो मार्केट को लेकड़ बड़ी घोषणाओं के बावजूद अभी तक क्रिप्टो रिजर्व के बारे में कोई क्लियर तस्वीर सामने नहीं आई है। कुछ विशेषज्ञों का अनुमान है कि क्रिप्टो रिजर्व को यूएस ट्रेजरी के एक्सचेंज स्टेबिलाइजेशन फंड के माध्यम से वित्त पोषित किया जा सकता है, जिसका पारंपरिक रूप से विदेशी मुद्राओं का प्रबंधन करने के लिए उपयोग किया जाता है। जबकि अन्य एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें कानून प्रवर्तन कार्रवाइयों में जब्त क्रिप्टोकरेंसी शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Bitcoin में बड़ी गिरावट से Robert Kiyosaki बेचैन नहीं, मुस्कुराकर खरीदने की सलाह
क्या बढ़ेगी बिटकॉइन की कीमत?
डोनाल्ड ट्रंप ने बिटकॉइन और एथेरियम जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के प्रति भी विश्वास दोहराया है। उन्होंने कहा है कि बिटकॉइन और एथेरियम रिजर्व के दिल के रूप में काम करेंगी। मुझे बिटकॉइन और एथेरियम भी पसंद हैं! उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप के इस बयान के बाद बिटकॉइन की कीमतों में तेजी आ सकती है, जो पिछले काफी दिनों से दबाव का सामना कर रहा है। एक लाख डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के बाद इसके दाम काफी कम हुए हैं, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल है। बिटकॉइन की कीमतों में नरमी के लिए डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को कुसूरवार माना जा रहा है।
व्हाइट हाउस क्रिप्टो समिट
कानून के जानकार इस बात पर विभाजित हैं कि क्या कांग्रेस की मंजूरी के बिना रिजर्व स्थापित किया जा सकता है। हालांकि, ट्रंप को शायद इसे लेकर किसी चिंता में नहीं हैं, वह क्रिप्टो को लेकर बड़े कदम उठा रहे हैं। ट्रंप परिवार अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर चुका है। 7 मार्च को व्हाइट हाउस क्रिप्टो समिट आयोजित होने जा रही है, जिसमें राष्ट्रपति क्रिप्टो इंडस्ट्री के CEOs को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें भी कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines