'घरेलू उड़ानें सिर्फ 1350 रुपए से शुरू', एयर इंडिया एक्सप्रेस का बंपर डिस्काउंट ऑफर

Air India Express Time to travel sale offer: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर किराए में भारी छूट के साथ सीमित अवधि की ‘टाइम टू ट्रैवल’ सेल शुरू की है. इस ऑफर के तहत घरेलू रूट्स पर टिकट 1,350 रुपए से शुरू हो रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर किराया 5,450 रुपए रखा गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

air india express sale

Air India Express Time to travel: अगर आप बेहतर ऑफर के इंतजार में अपनी यात्रा टाल रहे थे तो अब बुकिंग करने का सही समय है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर किराए में भारी छूट के साथ ‘टाइम टू ट्रैवल’ सेल शुरू की है. इस ऑफर के तहत घरेलू रूट्स पर टिकट 1,350 रुपए से शुरू हो रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर किराया 5,450 रुपए रखा गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. इस सेल में अलग-अलग श्रेणियों के किराए पेश किए गए हैं. लाइट फेयर, जिसमें चेक-इन बैगेज शामिल नहीं है, घरेलू उड़ानों के लिए 1,350 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 5,450 रुपये से उपलब्ध है.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा यह ऑफर

वहीं, स्टैंडर्ड बैगेज के साथ आने वाला वैल्यू फेयर घरेलू रूट्स पर 1,400 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 5,550 रुपये से शुरू होता है. बिजनेस फेयर के तहत घरेलू उड़ानों के लिए किराया 8,300 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 8,500 रुपये से तय किया गया है. बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक यह ऑफर 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए खुला है. रियायती किराए पर यात्रा की वैध अवधि 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच रखी गई है. यह ऑफर यात्रियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun expressway: पक्की हो गई है ओपन‍िंग डेट! टोल चार्ज से लेकर स्पीड लिमिट और रूट तक जानें सब कुछ यहां

अतिरिक्त बचत के कई विकल्प दे रही एयर इंडिया

एयर इंडिया एक्सप्रेस इस सेल के तहत अतिरिक्त बचत के कई विकल्प भी दे रही है. मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर और वेबसाइट पर नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर जीरो कन्वीनिएंस फीस ली जाएगी. लाइट फेयर के तहत बैगेज ऐड-ऑन भी उपलब्ध हैं, जिसमें घरेलू उड़ानों पर 15 किलो के लिए 1,500 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 20 किलो के लिए 2,500 रुपये शुल्क रखा गया है. इसके अलावा प्राइम और स्टैंडर्ड सीट्स तथा हॉट मील्स पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.

विज्ञापन

बिजनेस क्लास किराए पर 25% तक अतिरिक्त छूट

खास यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त लाभ तय किए गए हैं. एयरलाइन की लॉयल्टी स्कीम के तहत NeuPass सदस्य बिजनेस क्लास किराए पर 25 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके आश्रितों को विशेष किराए और जीरो कन्वीनिएंस फीस का लाभ मिलेगा. इसके अलावा चुनिंदा वीजा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर घरेलू उड़ानों पर 250 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 600 रुपये की इंस्टैंट छूट भी दी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ