Flight Ticket Price Drop: इस त्योहारी सीजन में फ्लाइट की कीमतों में गिरावट की जानकारी सामने आई है। ixigo ने अपने नए एनालिसिस में बताया है कि त्योहारी सीजन में कई डोमेस्टिक फ्लाइट की कीमतों की किराए में पिछले साल के मुकाबले औसतन 20-25 प्रतिशत की गिरावट आई है। ट्रैवल पोर्टल ixigo की रिपोर्ट में बताया गया है कि दिवाली और छठ पूजा से पहले फ्लाइट से यात्रा करने के लिए ये अच्छी खबर है।
बता दें कि इसका कारण तेल की कीमतों में गिरावट को बताया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इन कीमतों में बहुत राहत मिली है। ऐसे में आपको सस्ती फ्लाइट टिकट मिल सकती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बेंगलुरु-कोलकाता फ्लाइट की कीमतों में गिरावट
पिछले साल की तुलना में इस साल फ्लाइट टिकट की कीमतों में 20-25% की औसतन गिरावट देखी गई है। 2023 में त्योहारी सीजन 10-16 नवंबर तक रहा, जबकि इस साल त्योहारी सीजन 28 अक्टूबर-3 नवंबर तक है। कंपनी के एनालिसिस के दौरान इस साल बेंगलुरु-कोलकाता फ्लाइट ‘टिकट की कीमतों में 38 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। बता दें कि पिछले साल यह कीमत 10,195 रुपये से घटकर 6,319 रुपये रह गई है।
Flight Ticket
यह भी पढ़ें – Bill Gates ने 25 साल पहले की थीं ये 5 भविष्यवाणी, जानें आज कितनी सच साबित हुईं?
चेन्नई-कोलकाता की फ्लाइट की कीमत
रिपोर्ट में बताया गया कि चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट टिकट की कीमत में 36% की गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल के मुकाबले इसकी कीमत 8,725 रुपये से घटकर 5,604 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई-दिल्ली फ्लाइट ‘टिकट की कीमतों में 34% की गिरावट देखने को मिली है। ये कीमतें 8,788 रुपये से घटकर 5,762 रुपये हो गई है। अगर दिल्ली-उदयपुर फ्लाइट की कीमतों की बात करें तो इसमें 34 प्रतिशत की कमी आई है। ये कीमत 11,296 रुपये से घटकर 7,469 रुपये हो गई है। वहीं दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद-दिल्ली और दिल्ली-श्रीनगर की फ्लाइट टिकट की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिला है।
ixigo ग्रुप के सीईओ आलोक बाजपेयी ने बताया कि पिछले साल, दिवाली के आसपास हवाई किराए में इसलिए बढ़ोतरी आई थी, क्योंकि गो फर्स्ट एयरलाइन की सस्पेंड होने के कारण हुआ था। आखिरी हफ्ते में खास रास्तों पर हवाई किराए में औसतन 20-25 प्रतिशत की साल-दर-साल गिरावट आई है। हालांकि कुछ रास्तों पर किराए बढ़े हैं। बता दें कि अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर टिकट की कीमत 6,533 रुपये से बढ़कर 8,758 रुपये हो गई है, वहीं मुंबई-देहरादून मार्ग पर किराया बढ़कर 33 प्रतिशत बढ़कर 11,710 रुपये से 15,527 रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
27 mins agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
48 mins ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines