Exchange mutilated notes: दो हजार का अगर नोट फट जाए तो बुरा लगना तय है और हम परेशान हो सकते हैं। साथ ही यह भी सोचेंगे कि अब क्या होगा इसका? हालांकि, अब कटे-फटे नोटों की समस्या का RBI ने समाधान ढूंढ लिया है। अगर आपके पास कटी-फटी करंसी है और आप उसका यूज करने को लेकर चिंतित हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आरबीआई के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जिसके पास कटे-फटे नोट हैं, वह उन्हें निकटतम केंद्रीय बैंक क्षेत्रीय कार्यालय से बदल सकता है।
कोई भी व्यक्ति जिसके पास कटे-फटे नोट हैं, वह केंद्रीय बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर नोट जमा करा सकता है। कटे-फटे नोटों का मूल्य इलेक्ट्रॉनिक समाशोधन सेवा के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
और पढ़िए – दिसंबर तक UP का हर शहर और हर गांव 5G से जुड़ेगा, जानें रिलायंस का बड़ा प्लान
करेंसी नोट बदलने के लिए आरबीआई के दिशा-निर्देश
खराब, कटे-फटे या गंदे बैंक नोट, जिनपर कोई दाग हो या जिसके आवश्यक नंबर गायब हैं, या फिर नोट दो टुकड़ों में हो तो वह कोई भी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक (PSB) शाखा या किसी RBIकार्यालय में जाकर बिना किसी फॉर्म को भरे नोट बदल सकते हैं।
फटे नोट कैसे बदलें?
- कटे-फटे करेंसी नोट को बदलने या जमा करने के लिए, केंद्रीय बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जाएं।
- नोट को सभी विवरणों के साथ ‘ट्रिपल लॉक रिसेप्टेकल’ (TLR) नामक बॉक्स में जमा करें।
- कटे-फटे नोटों को जमा करने के लिए आवश्यक विवरण, जैसे नाम, पता, बैंक खाता संख्या और जमा किए गए नोटों के मूल्यवर्ग बताने हैं।
- उपरोक्त विवरण और नोट को बंद लिफाफे में जमा करें।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
21 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines