2000 rupee notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने नवीनतम कदम में अपनी स्वच्छ नोट नीति के एक भाग के रूप में 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के नोटों को वापस लेने की घोषणा की। पिछले सप्ताह जारी एक अधिसूचना में, केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह अब विशेष मूल्यवर्ग के नोट जारी नहीं करेगा। आगे कहा गया कि जनता को अपने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने या अपनी संबंधित बैंक शाखाओं में जमा करने की समय सीमा दी जाएगी।
हालांकि इससे लोग बैंकों में नोट बदलने जाने लगे, लेकिन कई अन्य लोगों ये भी सोच रहे हैं और सवाव कर रहे हैं कि क्या वे अपने नोटों को अपने निकटतम डाकघरों में बदल सकते हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक की अधिसूचना के अनुसार, डाक विभाग ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 2,000 रुपये के बैंकनोट डाकघरों में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यानी आप उनको वहां बदल नहीं सकते। लेकिन हां ग्राहकों को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के नोटों के साथ डाक लेनदेन करने की अनुमति होगी।
RBI ने क्या कहा?
RBI ने कहा, ‘जनता को बैंकों में नोट बदलने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कार्यालयों/इकाइयों में किसी भी डाक लेनदेन के लिए 2000 रुपये मूल्यवर्ग के नोटों की स्वीकृति से इनकार नहीं किया जाना चाहिए।’ विभाग ने कहा कि 2,000 रुपये के बैंक नोट जो पूरी तरह से लागू केवाईसी आवश्यकताओं का अनुपालन करते हैं, उन्हें पोस्ट ऑफिस बचत बैंक खातों में वर्तमान नीतियों के अनुरूप सामान्य तरीके से स्वीकार किया जाएगा।
बयान में यह भी कहा गया है कि डाकघर बैंकों की तरह 2,000 रुपये के बैंक नोट जारी करना बंद कर देंगे। ग्राहकों को 30 सितंबर 2023 के भीतर बैंकों में अपने 2,000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने की आवश्यकता होगी।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
6 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
7 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines