हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! Diwali पर निकल सकता है आपका 'दिवाला'! त्योहार पर खुद को ठगों से ऐसे रखें सेफ

Diwali Online Fraud: अक्सर ऑनलाइन फ्रॉड के मामले सामने आते हैं, लेकिन ये त्योहार के सीजन में और ज्यादा बढ़ जाते हैं। आज देश में दिवाली मनाई जा रही है, ऐसे में इस तरह के फ्रॉड कॉल भी लोगों पर खूब आएंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Diwali Online Fraud: भारत में दिवाली के त्योहार को बड़े त्योहारों में एक माना जाता है। इस रोशनी के त्योहार में लोग एक दूसरे साथ अपना प्यार बांटते हैं। इस दिन खुद से दूर बैठे अपने लोगों को फोन, मैसेज के जरिए बधाईयां दी जाती हैं। लेकिन इस बीच कई कॉल, मेल और मैसेज अंजान लोगों के आते हैं। ये कॉल-मैसेज बधाई के लिए नहीं बल्कि ठगी के लिए होते हैं। ऐसे ठग दिवाली के मौके पर ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। इन खास मौकों पर इनसे बचने के लिए ज्यादा सतर्क होने ही जरूरत होती है।

ऑनलाइन फ्रॉड से बचकर रहें

दिवाली पर जब पूरा परिवार साथ होता है तो हर तरफ खुशियां होती हैं। तभी इन खुशियों को दोगुना करने का एक मैसेज आपको मिलता है। इस दौरान ऑनलाइन ठगी करने वाले आपके लिए खास ऑफर लेकर आते हैं। जिसमें ऑफर या फिर लॉटरी जीतने की बात कही गई होती है। इसके साथ में एक लिंक दिया जाता है, जिसपर क्लिक करते ही आपका अकाउंट खाली हो सकता है। इससे बचने का सीधा तरीका यही है कि इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड को RBI से मिली मंजूरी, ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर की तरह करेगा काम

विज्ञापन

ईमेल पर डिस्काउंट के ऑफर

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर भारी छूट दी जाती है। इस दौरान कई ऑफर मिलते हैं। इसमें कई बार ये पता लगाना मुश्किल होता है कि आप जिस ऑफर पर क्लिक कर रहे हैं वो सच में किसी ऐप का है या फिर ठगी के लिए बनाया गया है। आपके मेल पर एक लिंक दिया जाएगा, जिसमें कैशबैक या डिस्काउंट का ऑफर होगा। जैसे ही इस लिंक को खोलते हैं उसमें कुछ डिटेल मांगी जाएगी। अगर गलती से उसको भर दिया तो आपके साथ स्कैम हो सकता है।

पर्सनल डिटेल कभी शेयर न करें

आजकल फोन करके अलग अलग तरह से ठगी की जा रही है। कभी परिवार में से किसी को गिरफ्तार करने की खबर दी जाती है, तो कभी किसी परिवार के सदस्य के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी जाती है। इन सभी कॉल को करने का एक ही मकसद होता है कि किसी तरह से लोगों की जेब से पैसा निकाला जाए। अगर कभी भी आपको किसी अधिकारी की तरफ से फोन आता है तो किसी तरह की कोई जानकारी न दें और न ही कभी कोई OTP शेयर करें। इस तरह के कई केस सामने आते हैं जिसमें ठग बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खबरदार! टिकट कैंसिल करने से पहले जान लें ये नियम, IRCTC की रूल बुक पर डालें नजर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola