Diwali Muhurat Trading 2024: दिवाली का त्योहार आ रहा और उसके साथ आती है मुहूर्त ट्रेडिंग। जी हां, इस खास अवसर पर निवेशक अच्छे मुनाफे की उम्मीद में शेयर मार्केट में खूब एक्टिव रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कुछ गलतियां आपका पैसा डूबा भी सकती हैं और आपके इन्वेस्टमेंट को बर्बाद कर सकती हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर 2024 को शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच होगी। चलिए जानें कौन-सी हैं वो 3 गलियां जो आपको Muhurat Trading के दौरान नहीं करनी चाहिए…
न करें ये 3 गलतियां
भावनाओं पर कंट्रोल रखें
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान मार्केट में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन आपको इंवेस्टमेंट्स सोच-समझकर करनी है। किसी शेयर को सिर्फ इमोशनल एप्रोच से न खरीदें, बल्कि उसके फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और संभावनाओं को भी चेक करें। पिछले एक महीने और एक साल में शेयर में कितना उछाल आया है और कंपनी का परफॉर्मेंस कैसा रहा है इसे भी चेक करें। ऐसे शेयर खरीदने से बचें जो पहले ही अपने ऑल टाइम हाई के करीब हैं।
रिस्क मैनेजमेंट
अपने रिस्क को लिमिटेड रखने के लिए निवेश की राशि और शेयर की वैरायटी का ध्यान रखें। यह दिन सिंबॉलिक होता है, इसलिए एक्ससिटेमेंट में आकर बड़ा निवेश न करें। ज्यादातर लोग इस दिन छोटा या सिर्फ एक शुरुआत करते हैं। इसलिए आप भी इसका ध्यान रखें। नहीं तो आपको भयंकर लॉस भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें: मुहूर्त ट्रेडिंग पर आप भी 1 घंटे में हो सकते हैं मालामाल…बस करें इन 5 टिप्स को फॉलो
टाइम मैनेजमेंट
चूंकि मुहूर्त ट्रेडिंग का टाइम लिमिटेड होता है, इसलिए जल्दी और सही फैसला लेना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे शेयर्स में इन्वेस्ट करें जिसके फंडामेंटल्स स्ट्रांग हैं। डीमैट अकाउंट में पहले ही पैसे को ऐड कर लें नहीं तो सकता है जितने वक्त में आप फंड्स को ऐड करें इतने में स्टॉक ऊपर भाग जाए। मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद अपने इन्वेस्टमेंट को Review करें और तय करें कि आप उन्हें कितने समय तक होल्ड करेंगे।
इसके अलावा कई ब्रोकर इस दिन विशेष ऑफर देते हैं, जैसे कि कम ब्रोकरेज या फीस में छूट। अपनी ब्रोकर की फीस की जानकारी पहले से प्राप्त करें। अगर संभव हो, तो इस दिन उपलब्ध किसी खास ऑफर का लाभ उठाएं।
(Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
52 mins agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 hr agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
9 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines