दिवाली पर शेयर बाजार ने कर दिया कमाल, पहले 15 मिनट में 6 लाख करोड़ का मुनाफा

दिवाली के खास दिन पर भारतीय शेयर बाजार ने कमाल ही कर दिया है। लगातार 6वीं बार हरे निशान के साथ ट्रेडिंग होती रही।

share market, Diwali Muhurat Trading 2023, business news in hindi,

Photo Credit: Google

Diwali Muhurat Trading 2023: शेयर मार्केट के लिए 1 घंटे का दिवाली मूहूर्त ट्रेडिंग सेशन शुरू हो चुका है। 6:15 पर इसकी शुरुआत हुई जो की 7:25 तक चलेगा। निवेशक जमकर खरीददारी दिखा रहे हैं। 350 अंकों की बढ़त के साथ खरीदारी बाजार में देखी जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आज इस 1 घंटे में सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिन बाजार के लिए कमाल के रह सकते हैं।

पिछले सीजन के आंकड़े नजर में

आपको बता दें कि पिछले साल दिवाली के इस शुभ मुहूर्त पर सेंसेक्स ने 500 अंक की भारत दिखाई थी। उससे पहले 250 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स बंद हुआ था। साथ ही पिछले 5 सीजन से सेंसेक्स लगातार हरे निशान पर बंद हो रहा है। इसलिए भी इस बार के सेशन से उम्मीदें ज्यादा है।

बड़े शेयरों की दिख रही है खरीदारी

आज की बात करें तो निवेशक बड़े शेयरों में दिलचस्पी ज्यादा दिखा रहे हैं। यानी लंबे समय के लिए निवेश के बारे में सोचा जा रहा है। जिसमें रिलायंस से लेकर टीसीएस, टाटा मोटर्स, जोमैटो कंपनी आगे चल रही हैं।

भविष्य के लिए आज का सेशन बेहद है जरूरी

अब सभी निवेशक यही उम्मीद करेंगे कि बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर खत्म हो और सेंसेक्स अपने हाई लेवल पर पहुंचे। देखने वाली बात होती है कि सेंसेक्स क्या आज 500 का जादूई आंकड़ा पार कर पाएगा या फिर नहीं। अगर कर गया तो ये भारतीय बाजार के लिए बेहद ही शानदार बात रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ