Diwali Muhurat Trading 2023: हम सभी अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कहीं न कहीं निवेश करने का सोचते हैं। हममें से कई लोग म्यूचुअल फंड (Mutual Fund), एफडी (FD), एसआईपी (SIP) जैसी स्कीमों में निवेश करते हैं। जबकि, कई लोग स्टॉक मार्केट में भी अपने पैसे लगाते हैं। भले ही शेयर बाजार जोखिमों के अधिन है लेकिन इसमें निवेश करने वालों की कमी नहीं हैं। बात करें स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों की तो उनके लिए दिवाली में एक से दो घंटे का समय बड़ा ही खास होता है। सभी की निगाहें कुछ देर के लिए खुले जाने वाले स्टॉक बाजार पर होती है।
इस साल 12 नवंबर, रविवार को दिवाली का त्योहार है। ऐसे में कई लोगों का ये भी सवाल है कि क्या रविवार होने के कारण शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? तो बता दें कि दिवाली पर रविवार है लेकिन फिर भी शेयर बाजार कुछ देर के लिए खुलेगा। भले ही रविवार है लेकिन दिवाली पर जिस तरह से कुछ देर के लिए हर साल स्टॉक बाजार खुलता है, इस बार भी खोला जाएगा।
ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं सस्ते के लालच में Bank Account न हो जाए खाली, रखें 5 बातों का ध्यान
दिवाली पर 1 घंटे के लिए खुलता है शेयर बाजार
शेयर बाजार से जुड़े लोग “दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग” शब्द से बाखूबी पर्चित होंगे। जबकि, जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है उन्हें बता दें कि हर साल दिवाली पर कुछ देर के लिए शेयर बाजार खुलता है जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) कहा जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग को तय समय (Muhurat Trading Time) पर सिर्फ 1 घंटे के लिए खोला जाता है। इस दौरान निवेशकों द्वारा शेयर्स खरीदते जाते हैं।
Diwali Muhurat Trading 2023 Date and Time
इस साल 12 नवंबर, रविवार को दिवाली है और हर साल की तरह NSE निफ्टी और BSE सेंसेक्स 1 घंटे के लिए खोला जाएगा। इस दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग का समय 12 नवंबर को शाम 6 बजे से 7 बजकर 15 मिनट तक के बीच रहेगा। NSE की मानें तो शाम को 6 बजे से 6 बजकर 15 मिनट तक शेयर बाजार प्री-ओपन रहेगा। आम लोगों के लिए इसे 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 15 मिनच तक ट्रेडिंग करने के लिए खोला जाएगा। जबकि, ब्लॉक डील विंडो को 5 बजकर 45 मिनट के लिए खोल दिया जाएगा। दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग को 7 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट के बीच बंद कर दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: महंगा गिफ्ट लेना आपको पड़ेगा भारी, चुकाना पड़ सकता है टैक्स
कैसा रहेगा इस बार का मुहूर्त ट्रेडिंग पैटर्न?
पिछले 5 साल के आंकड़ों को देखते हुए कई एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस बार भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि पिछले 5 साल से सेंसेक्स में बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2022 में शेयर बाजार को मुहूर्त ट्रेडिंग के तहत सिर्फ 1 घंटे के लिए खोला गया था। इस दौरान बाजार में 500 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई थी। जबकि, साल 2021 में स्टॉक मार्केट लगभग 300 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines