Rajasthan Diwali Gift: दिवाली से ठीक दो दिन पहले राजस्थान सरकार ने विभिन्न पदों पर कार्यरत करीब 31000 कर्मचारियों के वेतन में संशोधन किया है। वेतन वृद्धि की घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने की। कल्ला ने कहा कि लगभग 31,473 संविदा कर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षा कर्मियों और पारा शिक्षकों के वेतनमान में संशोधन किया गया है और उन्हें अब उनकी सेवा अवधि के आधार पर वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्ला ने कहा कि संविदा कर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षा कर्मियों और पारा शिक्षकों को अब नौ साल की सेवा के बाद 18,500 रुपये और 18 साल की सेवा के बाद 32,000 रुपये वेतन मिलेगा। राजस्थान सरकार ने 21 अक्टूबर को बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

कल्ला ने एक ट्वीट में कहा, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने संविदा कर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षा कर्मियों और पारा शिक्षकों के वेतनमान में संशोधन किया है जिनकी अनुमानित संख्या 31473 है। उन्हें अब 9 साल की सेवा पर 18500 रुपये और 18 साल की सेवा पर 32,000 रुपये वेतन मिलेगा।’

विज्ञापन

आदेश प्रति के अनुसार इन पदों को ‘राजस्थान संविदा भर्ती से सिविल पद नियमावली’ के दायरे में लाया गया है। शिक्षा कर्मियों, पारा शिक्षकों और ग्राम पंचायत सहायकों के पदनाम बदल दिए गए हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने घोषणा को राज्य सरकार की ओर से लोगों के लिए ‘दिवाली का तोहफा’ करार दिया।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान सरकार पहले ही 28 सितंबर को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है, जिसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। राजस्थान सरकार ने डीए को पहले के 34 प्रतिशत से चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया। डीए बढ़ोतरी के फैसले से लगभग 8 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ