Diwali Special Trains: भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए दिवाली और छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिमी रेलवे (WR) ने भी करीब 200 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया। भारतीय रेलवे ने जानकारी दी कि इन ट्रेनों में से करीब 120 ट्रेनों का संचालन 29 अक्टूबर से किया जाएगा।
आज से होगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन
भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ के त्योहार को देखते हुए हजारों ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान किया है। पश्चिमी रेलवे ने आज से इसकी शुरुआत कर दी है। इसके लिए नई 200 ट्रेनों का ऐलान किया गया, जिसमें से 120 से ज्यादा का मंगलवार 29 अक्टूबर को संचालन होगा। इनमें से करीब 40 ट्रेनों का प्रबंधन मुंबई डिवीजन करेगा। ये खास तौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपनी सेवा देंगी।
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत दिवाली पर इन राज्यों में दौड़ रही हैं स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
इसके अलावा पूर्वी रेलवे स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पूर्वी रेलवे 50 स्पेशल ट्रेन चला रहा है, इसके अलावा भी दिवाली और छठ पूजा के लिए 400 के करीब ट्रेनों को जोड़ा गया है। पूर्वी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि ये पिछले साल की स्पेशल ट्रेनों की तुलना में कहीं ज्यादा संख्या है।
स्टेशन पर मच गई थी भगदड़
दिवाली और छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग अपने घर जा रहे हैं। इस दौरान हर स्टेशन पर यात्रियों की बारी भीड़ देखने को मिल रही है। दो दिन पहले ही मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ही रेलवे ने आज से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों में ज्यादा कोच जोड़े गए हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! दिवाली पर दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन; यहां देखें रूट, टाइमिंग और किराया
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
34 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
2 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
4 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines