Diwali Air Fare: बीच दिवाली यात्रियों के लिए खुशखबरी, जी हां, 8.30 फीसदी तक की कमी एयरलाइंस ने अपने किराए में कर दी है। यानी इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने घर हवाई जहाज से जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। हो ये रहा था कि फेस्टिव सीजन से पहले टिकट काफी महंगे बिक रहे थे, जिसके चलते ज्यादा यात्री हवाई जहाज में सफर नहीं कर रहे थे लेकिन अब कई एयरलाइंस ने अपने किराए में कटौती कर दी है, जिससे ज्यादा टिकट बिकने की उम्मीद है।
कोविड के टाइस से है समस्या
कोविड के समय से ही एयरलाइंस के लिए परेशानी का माहौल बना हुआ है। बीच-बीच में जब भी त्यौहारी सीजन आता है, तब यात्री हवाई जहाज की तरफ ज्यादा रुख करते हैं। लेकिन पिछले कई समय से एयरलाइंस ने अपने किराए बढ़ा रखे थे जिसकी वजह से टिकट की बुकिंग में काफी गिरावट देखी जा रही थी। अब इसी को दूर करने के लिए एक नया प्लान एयरलाइन लेकर आई हैं।
प्रॉफिट में आई है कमी
इस समय एयरलाइंस अपने फ्यूल और एयरपोर्ट की फीस की मार झेल रही हैं। जिसके चलते प्रॉफिट में 10 से 12 फ़ीसदी की गिरावट देखी जा रही है। साथ में अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक फेस्टिव सीजन होता है, जिसमें दीपावली से लेकर छठ और क्रिसमस जैसे बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए एयरलाइंस ने अपनी टिकट सस्ती करने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़ें- ‘ये दिवाली पहले जैसी नहीं है’…अपनी पत्नी से अलग हुए रेमंड मालिक गौतम सिंघानिया
पैसेंजर की आ रही है कमी
एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर महीने में एयर ट्रैफिक की बात करें तो वह सितंबर महीने से 3.30 फीसदी कम रहा, जबकि कंपनियों ने 1.2 फ़ीसदी नए प्लेन अपने साथ जोड़े। कोविड से पहले के समय में और अब हर दिन 24,083 पैसेंजर कम हुए हैं। जिसके चलते 152 फ्लाइट कम हुई हैं। इसलिए कंपनियां अब अपने प्रॉफिट के लिए नए-नए ऑफर लेकर आ रही हैं, जो कि यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
12 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
21 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
22 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines