Disney Plus Password Sharing Ban: पिछले साल, नेटफ्लिक्स ने ग्लोबल लेवल पर पासवर्ड शेयरिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिसके बाद से यूजर्स अपने दोस्तों या अपने घर के बाहर के किसी भी व्यक्ति के साथ पासवर्ड शेयर नहीं कर सकते थे। Revenue बढ़ाने और यूजर साइन-अप बढ़ाने के कंपनी ने ये बड़ा कदम उठाया था। अब नेटफ्लिक्स के नक्शेकदम पर चलते हुए डिज्नी प्लस आने वाले महीनों में अपना पासवर्ड-शेयरिंग क्रैकडाउन शुरू करने का प्लान बना रहा है।
मार्च 2024 से होंगे बैन
हाल ही में कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि डिज्नी प्लस अकाउंट जो कोई भी किसी और के साथ शेयर करेगा उन्हें प्लेटफार्म पर मार्च 2024 से बैन कर दिया जायेगा। साथ ही कंपनी एक नया प्लान लाने का सोच रही है जिसके जरिए आप अलग-अलग जगह रहने वाले लोगों के साथ पासवर्ड शेयर तो कर पाएंगे लेकिन आपको इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे।
उसी तरह जैसे नेटफ्लिक्स यूजर्स को घर के बाहर अकाउंट साइन अप करने के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा पे करने की सुविधा देता है। हालांकि सभी जगह ये ऑफर वैलिड नहीं है, नेटफ्लिक्स वर्तमान में घर से बाहर लॉग इन करने वालों से प्रति माह $7.99 चार्ज करता है।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
कितना देना होगा एक्स्ट्रा पैसा?
हालांकि डिज्नी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आपको कितना एक्स्ट्रा पैसा देना होगा। कंपनी का कहना है कि इस कदम से उन्हें काफी मदद मिलेगी। साथ ही वह और भी बेहतर कंटेंट यूजर्स तक पहुंचा पाएंगे। डिज्नी प्लस ने इस साल अपनी टर्म्स एंड सर्विसेज में बदलाव किया है ताकि यूजर्स को उन लोगों के साथ अपनी मेम्बरशिप शेयर करने से रोका जा सके जो पे नहीं कर रहे।
क्यों उठाया ये कदम?
नेटफ्लिक्स और डिज्नी जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली कंपनियों ने पासवर्ड शेयरिंग को बैन करना शुरू कर दिया है, इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि इससे उनके राजस्व पर काफी असर पड़ रहा है। ये कंपनियां, अन्य टेक दिग्गजों की तरह, काफी समय से लॉस में चल रही हैं और पासवर्ड शेयर करना इसके मुख्य कारणों में से एक है।
पासवर्ड शेयर करने से पेड़ सब्सक्राइबर कम हो जाते हैं, जिसका असर कंपनी की आय पर पड़ता है। कंपनी अब पासवर्ड शेयर करने वालों को पेड यूजर्स में बदलने का सोच रही है। नेटफ्लिक्स ने भी हाल ही में इस कार्रवाई के बाद 9 मिलियन नए यूजर्स अपने प्लेटफार्म पर जोड़ने की सूचना दी थी।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
आ रहे नए Ad बेस्ड प्लान
पासवर्ड शेयरिंग के अलावा, स्ट्रीमिंग कंपनियां एडवरटाइजिंग रेवेन्यू बनाने के लिए नए Ad बेस्ड प्लान भी पेश कर रही हैं। नेटफ्लिक्स ने पहले ही एक नया AD प्लान लॉन्च किया है जो यूजर्स को कम कीमत पर ऐड के साथ नेटफ्लिक्स मेंबरशिप ऑफर कर रहा है। कंपनी ने अपने बेसिक प्लान को भी हटाना शुरू कर दिया है ताकि यूजर्स के पास कोई और ऑप्शन न हो। इसी तरह, अमेज़न प्राइम ने भी हाल ही में अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए एक अड़ बेस्ड प्लान पेश किया है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines