---विज्ञापन---

बिजनेस

केन्या में अदाणी एयरपोर्ट डील रद्द होने पर निराश हुए पूर्व PM रैला ओडिंगा, बोले वे विश्वसनीय भागीदार हैं

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा ने शुक्रवार को कहा कि नैरोबी के जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JKIA) के विस्तार और प्रबंधन के लिए अदाणी समूह के साथ डील रद्द होने पर वे निराश हैं।

अडानी समूह द्वारा नैरोबी के जोमो केन्याटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (JKIA) के विस्तार और प्रबंधन के लिए किए गए सौदे के रद्द होने से केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा काफी निराश हुए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, करेन में नेशनल एग्जीक्यूटिव रिट्रीट के दूसरे दिन ओडिंगा ने कहा कि यदि डील आगे बढ़ती तो नैरोबी एक क्षेत्रीय आर्थिक केंद्र बन जाता।  ऑरेंज डेमोक्रेटिक मूवमेंट (ODM) के नेता ने नैरोबी लियो प्रकाशन में कहा, “जब हम एयरपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट पर आगे नहीं बढ़ पाए तो मैं बहुत निराश था, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था।

राजनीतिक चालबाजी

---विज्ञापन---

डील रद्द होने का मुख्य कारण राजनीतिक चालबाजी बताया गया है।  उन्होंने कहा, “केन्या बहुत ही रणनीतिक रूप से स्थित है। मुझे बहुत निराशा हुई जब हम हवाई अड्डे के अनुबंध को आगे नहीं बढ़ा पाए।अगर ऐसा नहीं किया गया, तो नैरोबी निष्क्रिय हो जाएगा।

डील सौदे के रद्द होने से पहले ओडिंगा उन नेताओं में से थे जिन्होंने अदाणी समूह का बचाव किया था। केन्याई राष्ट्रपति विलियम रूटो ने 21 नवंबर, 2024 को संसद में राष्ट्र के नाम संबोधन जारी करते हुए अदाणी-जेकेआईए विस्तार सौदे के साथ-साथ अदाणी-केट्राको सौदे को रद्द करने का आदेश दिया।

---विज्ञापन---

अच्छा अवसर खो दिया

ओडिंगा ने आगे कहा कि डील रद्द के बाद देश ने एक अच्छा अवसर खो दिया, उन्होंने कहा कि अदाणी की क्षमताएं पूर्वी अफ्रीका की अन्य फर्मों से अच्छी हैं।  उन्होंने कहा, “अदाणी एक विश्वसनीय भागीदार है। उन्होंने उन परियोजनाओं में अपनी क्षमताओं को साबित किया है जो पूर्वी अफ्रीका में हमने जो देखा है। अदाणी समूह 2010 से केन्या में निवेश करने में रुचि रखता है, लेकिन उस समय सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के लिए जरूरी कानूनी ढांचे की कमी के कारण यह रुचि बाधित हुई।

---विज्ञापन---

वहीं, केन्याई नेता के हवाले से कहा गया, “मैं कहना चाहता हूं कि ऐसे मुद्दों से निपटने में पारदर्शिता होनी चाहिए। वरना  हम बहुत प्रतिष्ठित कंपनियों की निंदा करने का जोखिम उठाते हैं… उन निर्दोष कंपनियों की निंदा न करें जो वैध वाणिज्यिक लेनदेन में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: 2000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भी गिरे दाम; जानें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2025 08:53 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

बनी कालरा (BANI KALRA) एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का एक्सपीरिएंस है। फिलहाल न्यूज़ 24 हिंदी में Deputy News Editor- Auto & Tech के तौर पर कार्यरत हैं। भारत के बेस्ट ऑटो शो और टेक शो के लिए इन्हें न्यूज़ एंड टेलीविजन (NT Awards) मिल चुका है। टोकोयो मोटर शो, चाइना मोटर शो, चाइना टेक शो और ऑटो एक्सपो को बड़े पैमाने पर कवर किया है। इंडिया के बेस्ट ऑटो-टेक जर्नलिस्ट में इनका नाम शुमार है। इन्हें निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड समीक्षा के लिए जाना जाता है। News 24 से पहले ये Rajasthan Patrika, ABP News, Jagran और P7 News के साथ काम कर चुके है।

Read More

Bani Kalra

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola