Aadhar Card Update: भारत में प्रत्येक नागरिक के लिए आधार कार्ड मान्य है। यह एक ऐसा पहचान पत्र है, जिसकी जरूरत लगभग हर जगह पड़ती है। बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर सरकारी नौकरी तक, सभी चीजों के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट कई योजनाओं का लाभ भी इसके बिना नहीं मिलता है। आधार कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति का नाम, एड्रेस, जन्म तिथि, उंगलियों के निशान और बायोमेट्रिक मशीन द्वारा आंखों की पुतलियों के निशान की जरूरत पड़ती है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जिन लोगों की उंगलियां नहीं हैं या फिर जो देखने में असमर्थ हैं, उनका आधार कार्ड कैसे बनेगा? क्या दिव्यांगजन भी अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं? आइए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब।
ये भी पढ़ें- Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका
दिव्यांगों के पास भी होगा आधार
आइरिस बायोमेट्रिक और उंगलियों, दोनों ही देने में जो लोग असमर्थ है, वो असाधारण नामांकन के तहत अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आधार नामांकन कराने के लिए उनको अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और उपलब्ध बायोमेट्रिक के साथ दर्ज कराना होता है, जिसे असाधारण नामांकन के रूप में स्थापित किया जाता है। वहीं, छूटे हुए बायोमेट्रिक्स की तस्वीर खींच कर उसे अपलोड करनी होती है। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आधार नंबर दे दिया जाता है।
आधार कार्ड कैसे करें अपडेट?
‘भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण’ के अनुसार, हर 10 साल में आधार कार्ड अपडेट कराना होता है। खासतौर पर उन लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहिए, जिनके कार्ड में एड्रेस या कोई भी जानकारी अपडेट नहीं है।
वहीं अब दिव्यांगजन और बिना उंगलियों वाले लोग भी अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी अधिकृत आधार केंद्र पर जाना होगा। वहां जाकर वह आसानी से आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आधार Scams से कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 mins agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
4 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
5 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
6 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
6 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
7 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines