DigiLocker Benefits And Documents To Upload: आजकल पैसों के लेनदेन से लेकर ऑनलाइन फूड मंगवाने तक सब काम फोन से ही हो जाते हैं। एक स्मार्टफोन ने व्यक्ति के काफी सारे काम आसान कर दिए हैं। इस बीच क्या आप जानते हैं कि अब अहम डॉक्यूमेंट हाथ में लेकर घूमने की कोई जरूरत नहीं है। जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि आप सिर्फ एक ऐप में लेकर घूम सकते हैं। इस ऐप का नाम डिजिलॉकर (DigiLocker) है।
डिजिलॉकर (DigiLocker) के क्या-क्या फायदे हैं?
- इस ऐप की मदद से डॉक्यूमेंट ऑनलाइन शेयर किए जा सकते हैं।
- डॉक्यूमेंट कभी भी और कहीं भी एक्सेस किए जा सकते हैं।
- बिल्ट-इन क्लाउड स्टोरेज स्पेस व्यक्ति के आधार नंबर से लिंक होता है।
- यह बेहद आसान और सुविधाजनक है।
- डॉक्यूमेंट सीधे रजिस्टर्ड जारीकर्ताओं जैसे आयकर विभाग, सीबीएसई, रजिस्ट्रार कार्यालय आदि द्वारा जारी किए जाते हैं।
कैसे बनाएं डिजिलॉकर अकाउंट? (How to create DigiLocker account?)
- सबसे पहले डिजिलॉकर की ऑफिशल वेबसाइट https://digilocker.gov.in/ पर जाएं या गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर लें।
- होम पेज पर sign up पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP डालने के बाद एक 6 डिजिट का सीक्रेट पिन सेट करें।
- लॉग इन करने के लिए होम पेज पर दोबारा जाएं।
- साइन इन पर टैप करके आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- इसके बाद सेट किया गया 6 डिजिट सीक्रेट पिन डालें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आप DigiLocker पर लॉगिन हो चुके हैं।
कैसे करें डिजिलॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल?
इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसका इंटरफेस भी काफी सिंपल है। होम सेक्शन में शिक्षा, बैंकिंग और बीमा, केंद्र सरकार, राज्य सरकार और बाकी विभागों द्वारा जारी डॉक्यूमेंट्स की कैटेगरीज हैं। आपको बस अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करनी है और जरूरी डिटेल्स भरनी है। इस तरह आसानी से आपका डॉक्यूमेंट ऐप में जुड़ जाएगा।
DigiLocker पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट रख सकते हैं? (What Documents Can You Upload to Your DigiLocker Account?)
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- 12 वीं मार्कशीट
- ग्रेजुएशन मार्कशीट
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
इसके अलावा अगर आपने कहीं सर्टिफिकेशन कोर्स किया है तो उसका सर्टिफिकेट भी इसमें सेफ रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PNB खाताधारक 31 मई तक निपटा लें एक काम, बंद हो सकता है अकाउंट
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
19 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
5 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines