Diamond Power Infrastructure Limited Share Price: अगर आप थोड़े से पैसे लगाकर कुछ ही सालों में लाखों या करोड़ों कमा लें, तो कैसा लगेगा? यकीनन आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। जी हां, ऐसा हुआ है डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर के साथ। आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि इस कंपनी के शेयर ने 3 साल में 1.37 रुपये से बढ़कर 1899 रुपये तक की कीमत छू ली है, यानी 136060% का मुनाफा दिया है। शुक्रवार 18 अक्टूबर को इस स्टॉक ने नया ऑल टाइम हाई लगाया है। इस वक्त इस शेयर का प्राइस 1844 पर बना हुआ है। इसी के साथ अब कंपनी अपने शेयर को छोटे हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रही है।
बोर्ड मीटिंग में फैसला
शुक्रवार 18 अक्टूबर की बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने फैसला किया है कि 10 रुपये वाले एक शेयर को 1 रुपये के 10 शेयरों में बदला जाएगा। इसकी तारीख जल्द तय होगी, लेकिन इसके लिए अभी कंपनी को कुछ अन्य मंजूरियां लेना बाकी है।
2024 में दिया 1,032% का रिटर्न
साल 2024 में अब तक इस शेयर ने 1,032% का मुनाफा दिया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजली के तार, कंडक्टर और टावर बनाती है और इसका मार्केट वैल्यू 9800 करोड़ रुपये है। अगर आपने एक साल पहले 50,000 रुपये इस शेयर में लगाए होते, तो अभी आपके पास 15 लाख रुपये हो जाते। इसी तरह, 1 लाख रुपये का निवेश 31 लाख रुपये बन जाता।
ये भी पढ़ें: Flipkart Big Diwali Sale की बेस्ट डील्स का खुलासा… iPhone, OnePlus, Samsung समेत ये फोन मिलेंगे सस्ते में
10 हजार बनाए 1 करोड़
अगर इस स्टॉक का पिछले 5 साल का चार्ट देखें तो इसने 94497% का रिटर्न दिया है जो काफी ज्यादा है। वहीं, 3 साल पहले, अगर आपने 10,000 रुपये इस शेयर में लगाए होते, तो आज आपके पास 1 करोड़ रुपये होते। इसी तरह, 20,000 रुपये का निवेश अब 2 करोड़ रुपये बन जाता। इसके अलावा, कंपनी अपनी सब्सिडियरी DICABS Nextgen Special Alloys Private Limited में 3 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इसके लिए 29,99,700 शेयर जारी किए जाएंगे।
अभी इन्वेस्ट करें या नहीं?
पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने लगातार कुछ दिन अप्पर सर्किट लगाए हैं। अभी ये स्टॉक पहले ही अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब है। ऐसे में अभी इस स्टॉक में निवेश करना काफी रिस्की हो सकता है। हालांकि शार्ट टर्म में ये अभी अच्छे रिटर्न दे सकता है।
(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
13 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines