Real Estate Sector Stocks: महाराष्ट्र में एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) राज की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद यह तय था कि फडणवीस फिर से CM की कुर्सी पर बैठेंगे, लेकिन एकनाथ शिंदे इस कुर्सी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में उन्हें मना लिया गया। राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की सरकार बनने से रियल एस्टेट कंपनियों को अपने ‘अच्छे दिनों’ का भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को तेजी से मंजूरी मिलेगी।
कारोबार में तेजी की उम्मीद
खासतौर पर मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में मौजूद कई रियल एस्टेट डेवलपर्स को उम्मीद है कि देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी से रियल एस्टेट की बिक्री में सुधार देखने को मिलेगा। लोढ़ा, ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड, कीस्टोन और सनटेक लिमिटेड जैसे दिग्गज रियल एस्टेट प्लेयर्स के कारोबार में तेजी आने की संभावना है। इस बीच, इन कंपनियों के शेयर भी फोकस में चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Bajaj के तंज पर क्या होगा Ola का रिएक्शन? पहले भी हुई है जुबानी जंग
इतने उछले थे शेयर
फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन लोढ़ा (Macrotech Developers Ltd) के शेयर 3.94% की छलांग के साथ 1,348 रुपए पर कारोबार करते नज़र आये थे। आज भले ही इसमें गिरावट आई है, लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 4.60% चढ़ चुका है। इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 1,649.95 रुपए है। इसी तरह, ओबेरॉय रियल्टी के शेयर भी 5 दिसंबर को बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे थे। पिछले पांच सत्रों में इस शेयर ने 1.87% की रफ़्तार हासिल की है।
इनमें भी आई तेजी
गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर 5 दिसंबर यानी शपथ ग्रहण वाले दिन भी ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे थे और आज भी इसमें हरियाली छाई हुई है। यह शेयर 2,857.95 रुपए के भाव पर मिल रहा है। कीस्टोन रियलटर्स के शेयर भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 707.85 रुपए के भाव वाले इस शेयर ने इस साल अब तक 11.54% का रिटर्न दिया है। हालांकि, सनटेक रियल्टी के शेयर उस दिन भी लाल थे और आज भी इनमें मंदी का माहौल है।
ब्रोकरेज की सलाह
एक्सपर्ट्स को भी उम्मीद है कि मौजूदा महारष्ट्र सरकार के कार्यकाल में रियल एस्टेट कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। जिसका सबसे ज्यादा फायदा ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड, कीस्टोन और सनटेक लिमिटेड जैसे दिग्गज रियल एस्टेट प्लेयर्स को मिल सकता है। वहीं, ब्रोकरेज एजेंसी नुवामा ने हाल ही में Macrotech Developers यानी लोढ़ा के शेयर को Buy, ओबेरॉय रियल्टी को Hold, गोदरेज प्रॉपर्टीज को Buy, सनटेक लिमिटेड को Buy रेटिंग दी है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
10 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
11 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
16 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
18 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
19 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines