हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO बना भारत का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशकों ने जताया भरोसा

जियो प्लेटफॉर्म्स की यह उपलब्धि रिलायंस समूह के लिए भी अहम मानी जा रही है. इससे पहले 2020 में कंपनी ने 13 रणनीतिक और निजी इक्विटी निवेशकों से करीब 20 अरब डॉलर जुटाए थे.

विज्ञापन
जियो आईपीओ में कुल आवेदन लगभग 1.4 करोड़ रहे. (Photo: News24)

रिलायंस समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ (Jio IPO) ने भारतीय पूंजी बाजार में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं. कंपनी ने 30,188 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड बनाया. इस इश्यू को एंकर निवेशकों और आम निवेशकों की ओर से कुल मिलाकर करीब 7.4 लाख करोड़ रुपये की मांग मिली. कंपनी के मुताबिक, वैश्विक शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच भी जियो के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत समर्थन मिला.

जियो प्लेटफॉर्म्स की यह उपलब्धि रिलायंस समूह के लिए भी अहम मानी जा रही है. इससे पहले 2020 में कंपनी ने 13 रणनीतिक और निजी इक्विटी निवेशकों से करीब 20 अरब डॉलर जुटाए थे. अब सार्वजनिक बाजार से जुटाई गई रकम ने कंपनी के लिए एक नया पड़ाव तय किया है.

Jio IPO के नाम दर्ज हुए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

  • जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,188 करोड़ रुपये का इश्यू देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बना.
  • एंकर और सार्वजनिक निवेश प्रक्रिया को मिलाकर आईपीओ के लिए करीब 7.4 लाख करोड़ रुपये (78 अरब डॉलर) की कुल मांग मिली.
  • आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट के भीतर पूरा इश्यू सब्सक्राइब हो गया. कंपनी के अनुसार, यह भारतीय आईपीओ इतिहास में सबसे फास्ट कंप्लीट सब्सक्रिप्शन है.
  • योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए निर्धारित 5,500 करोड़ रुपये का हिस्सा शुरुआती 10 मिनट में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया.
  • भारत के 5 सबसे बड़े आईपीओ में जियो का इश्यू ऐसा रहा, जिसमें सभी निवेशक श्रेणियों में कम से कम दो गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया.
  • निवेशकों की अलग-अलग श्रेणियों से रिकॉर्ड मांग: योग्य संस्थागत खरीदार (एंकर निवेशकों को छोड़कर): 3.87 लाख करोड़ रुपये
    उच्च नेटवर्थ वाले निवेशक (HNI): 57,000 करोड़ रुपये, खुदरा निवेशक: 26,000 करोड़ रुपये, कर्मचारी: 1,450 करोड़ रुपये और शेयरधारक: 19,000 करोड़ रुपये.
  • जियो आईपीओ में कुल आवेदन लगभग 1.4 करोड़ रहे. इससे खुदरा और पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों के साथ रिलायंस समूह के जुड़ाव को और मजबूती मिली.
  • कंपनी के अनुसार, वैश्विक शेयर बाजारों में अस्थिरता, चालू वर्ष में विदेशी संस्थागत निवेशकों की 33 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली और निफ्टी 50 में लगभग 13% की गिरावट के बावजूद जियो आईपीओ को 78 अरब डॉलर की मांग मिली.
  • कंपनी का कहना है कि आईपीओ में निवेश के लिए विदेशी निवेशकों द्वारा डॉलर को रुपये में बदलने से बाजार में डॉलर की अतिरिक्त आपूर्ति हुई, जिससे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपये को समर्थन मिला.
  • आईपीओ के मूल्यांकन के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स मेटा, अलीबाबा और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के साथ उन संस्थापक-नेतृत्व वाले कारोबारों के समूह में शामिल हो सकती है, जिनका इक्विटी मूल्यांकन 100 अरब डॉलर से अधिक है.
  • आईपीओ के निर्गम मूल्य पर जियो प्लेटफॉर्म्स का अनुमानित बाजार पूंजीकरण करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये है। इस आधार पर कंपनी के भारत की शीर्ष तीन सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल होने की संभावना जताई गई है.
  • कंपनी के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के बाद कुल सूचीबद्ध बाजार पूंजीकरण के आधार पर रिलायंस समूह भारत का सबसे बड़ा सूचीबद्ध कारोबारी समूह बन जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola