Dell On Work From Home: जब भारत में कोरोना का खतरा होना शुरू हुआ तब कई बड़ी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने का चलन शुरू कर दिया। इसके बाद कोरोना का खतरा तो खत्म हो गया लेकिन कुछ कंपनियां आज भी वर्क फ्रॉम होम ही दे रही हैं। इनमें से एक है जानी-मानी कंपनी ‘डेल’। अब डेल इस बात को लेकर सख्त हो गया है।
कर्मचारियों की बैज ट्रैकिंग शुरू कर रही कंपनी
डेल कथित तौर पर उन कर्मचारियों पर नकेल कस रहा है जो घर से काम कर रहे हैं। कंपनी उन्हें ऑफिस आने के लिए मजबूर कर रही है। ‘द रजिस्टर’ ने बताया कि कंपनी यह निगरानी करने की योजना बना रही है कि कर्मचारी ऑन-साइट ऑफिस से काम कर रहे हैं या नहीं। इसके लिए, डेल एक “ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर” के माध्यम से बैज ट्रैकिंग शुरू कर रहा है। इसके साथ-साथ कंपनी कर्मचारियों को उनकी ऑन-साइट उपस्थिति के आधार पर कलर-कोडेड रेटिंग भी देगी।
रंगों के हिसाब से रेट पता लगेगी कर्मचारियों की अटेंडेंस
रेटिंग के मुताबिक नीले झंडे का मतलब यह होगा कि कोई कर्मचारी लगातार ऑफिस आ रहा है, हरे झंडे से उनकी साइट पर रोजाना उपस्थिति का पता चलेगा, पीले झंडे से “साइट पर कुछ उपस्थिति” का पता चलेगा और लाल झंडे से पता चलेगा कि ऑफिस में कर्मचारी ज्यादा नहीं आ रहा है। ऐसा रिपोर्ट में दावा किया गया।
इसके अलावा कर्मचारी ऑफिस से काम कर रहे हैं या नहीं, इसका पता लगाने के लिए कंपनी वीपीएन कनेक्शन (VPN Connection) को भी ट्रैक करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक डेल के कई मैनेजर नए सिस्टम से खुश नहीं हैं क्योंकि इसका नतीजा यह हो सकता है कि घर से काम करना चुनने वाले कर्मचारियों के लिए विकास की संभावनाएं कम हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक डेल के मैनेजर्स का मानना है कि इन कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाला जा सकता है।
वर्क फ्रॉम होम पर डेल ने क्या कहा?
रिपोर्ट में एक बयान के मुताबिक डेल ने कहा कि उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ अपनी अपडेटेड हाइब्रिड वर्क पालिसी शेयर की है। हाइब्रिड रोल्स में टीम के मेंबर्स हर तिमाही कम से कम 39 दिन (सप्ताह में एवरेज तीन दिन) डेल टेक्नोलॉजीज ऑफिस में रहेंगे। उनका मानना है कि आज के ग्लोबल टेक्नोलॉजी रेवोलुशन में यह लचीले दृष्टिकोण के साथ व्यक्तिगत कनेक्शंस और वैल्यू डिफ्रेंटिएशन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Energy Mission Machineries कंपनी का आया IPO, इन तीन में अप्लाई करने का आखिरी दिन
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
1 hr agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
3 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
4 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
6 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
7 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
8 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
9 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
10 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
20 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines