हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Traffic Advisory: आज दिल्‍ली-नोएडा के इन 21 रास्‍तों पर रहेगा डायवर्जन, इस रूट से बचें

Delhi NCR Traffic Advisory : आज 27 नवंबर को द‍िल्‍ली नोएडा के कई रास्‍तों पर ट्रैफ‍िक डायवर्जन रहेगा. इसल‍िए आम लोगों से इन रूट्स की बजाय वैकल्‍प‍िक रास्‍तों को अपनाने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

Delhi Noida Traffic Alert: अगर आप द‍िल्‍ली और नोएडा में रहते हैं तो आज ऑफ‍िस न‍िकलने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें. द‍िल्‍ली और नोएडा के कई रूट्स पर आज आपको डायवर्जन का सामना करना पड़ेगा. दरअसल द‍िल्‍ली के द्वारका, दिल्‍ली कैंट, धौला कुआं और कई इलाकों में पालम रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण कार्य चल रहा है. इन रास्‍तों पर ट्रैफ‍िक प्रभाव‍ित होगा.

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को शहर के दौरे पर आने वाले हैं, इसलिए नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी है. इसके चलते गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने आने-जाने वालों के लिए एक डिटेल्ड एडवाइजरी जारी की है.

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: इन राज्‍यों में घट गए आज तेल के भाव, जानें क्‍या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम

विज्ञापन

अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि मुख्यमंत्री नोएडा में एक प्राइवेट इवेंट में शामिल होंगे, और उनका काफिला नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई बिजी रास्तों से गुजरेगा. ल‍िहाजा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच कई मेन रास्तों पर कुछ समय के लिए डायवर्जन लागू किया जाएगा.

नोएडा में कहां-कहां बाधित रहेगी आवाजाही?
चिल्ला और DND से फिल्म सिटी रूट
महामाया फ्लाईओवर
जीरो पॉइंट से नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
सोरखा सेक्टर 113 से सेक्टर 79 जंक्शन
सेक्टर 78 टी-पॉइंट
सोरखा सेक्टर 113 से पर्थला राउंडअबाउट
सेक्टर 71 अंडरपास (विश्वकर्मा मार्ग)
बरौला हनुमान मंदिर यू-टर्न
सेक्टर 60 अंडरपास
नोएडा एलिवेटेड रोड

विज्ञापन

द‍िल्‍ली के इन रूट्स पर जाने से बचें
पालम रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य चल रहा है. इसल‍िए द्वारका, पालम, दिल्ली कैंट और धौला कुआं वाले रूट्स प्रभाव‍ित रहेंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसके अनुसार ये डायवर्जन अगले तीन महीने के लिए लागू किया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola