क्या आप या आपके दोस्त अक्सर सस्ती शराब खरीदने के लिए गुरुग्राम जाते हैं? अगर हां, तो जल्द ही इसमें बदलाव आ सकता है. दिल्ली सरकार कथित तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों, खासकर गुरुग्राम, के समान शराब की कीमतें लाने पर विचार कर रही है ताकि प्रीमियम सेगमेंट में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके.
नई शराब नीति पाइपलाइन में
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आबकारी समिति ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान एक अधिक “पारदर्शी और सामाजिक रूप से सुरक्षित” नीति लाने के लिए एक रूपरेखा पर चर्चा की. इस नीति का मसौदा अगले महीने तक आने की उम्मीद है.
रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी के अनुसार अब तक हुई चार बैठकों में से एक शराब की कीमतें हैं. इसके अलावा निश्चित खुदरा मार्जिन, उत्पाद शुल्क, बीयर पीने की कानूनी उम्र पर चर्चा हुई.
रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि शुक्रवार को हुई बैठक में निश्चित खुदरा मार्जिन, उत्पाद शुल्क, दिल्ली में बीयर पीने की कानूनी उम्र और प्रीमियम ब्रांडों की उपलब्धता जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
दिल्ली में शराब की कीमतें ज्यादा क्यों हैं?
दिल्ली में शराब की कीमतें, गुरुग्राम से ज्यादा हैं. दरअसल, इसके पीछे एक प्रमुख कारण रिटेल मार्जिन लिमिट है. दिल्ली में प्रति बोतल बिक्री पर लगाई गई स्टेबल रिटेल मार्जिन सीमा लगाई जाती है, जो गुरुग्राम में लागू नहीं है. इसलिए दिल्ली में शराब महंगी है. फिलहाल दिल्ली में, भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के लिए खुदरा मार्जिन 50 रुपये प्रति बोतल है, जबकि आयातित शराब के लिए 100 रुपये प्रति बोतल है.
गुड़गांव की लिकर पॉलिसी भी दिल्ली से अलग है. व्यापारी के पास कीमतें और छूट तय करने की छूट होती है, क्योंकि वे लाइसेंस की नीलामी के दौरान एक बड़ी रकम चुकाते हैं, न्यूनतम आरक्षित मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये है, जो नीलामी के दौरान और भी बढ़ जाता है. इसलिए, उन्हें छूट और ऑफर देकर लागत वसूल करनी पड़ती है.
क्या घट जाएगी पीने की उम्र
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समिति ने बीयर पीने के लिए कानूनी उम्र 25 से घटाकर 21 करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि इस बदलाव पर कोई सहमति नहीं बनी है. नतीजतन, आगामी नीति में वर्तमान पीने की उम्र अपरिवर्तित रहने की संभावना है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
15 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
15 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
17 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
17 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
18 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
22 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
23 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
23 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines