महंगाई का एक और झटका! दिल्ली में 3.89 प्रति किलो बढ़े CNG के दाम

दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं. नई दरें शनिवार 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने इस बढ़ोतरी की वजह वेस्ट एशिया में चल रहे संकट के बीच इंटरनेशनल लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की कीमतों में भारी उछाल को बताया है. कीमतों में बदलाव के बाद, दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

CNG PTI

Delhi CNG Price Hike: दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं. नई दरें शनिवार 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने इस बढ़ोतरी की वजह वेस्ट एशिया में चल रहे संकट के बीच इंटरनेशनल लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की कीमतों में भारी उछाल को बताया है. कीमतों में बदलाव के बाद, दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

विज्ञापन

CNG महंगी क्यों हुई है?

IGL ने कहा कि जुलाई के बाद से इंटरनेशनल LNG की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गैस शिपमेंट को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है. ये दुनिया का एक अहम एनर्जी रूट है. कंपनी ने कहा कि CNG सेगमेंट को सप्लाई की जाने वाली गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड स्पॉट LNG से आता है. इंटरनेशनल कीमतों में भारी बढ़ोतरी और घरेलू CNG की खपत में लगातार इजाफे के कारण, इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कीमतों पर दबाव पड़ा है. IGL ने कीमतों में इस हाल के बदलाव को ‘कैलिब्रेटेड’ (सोच-समझकर की गई) बढ़ोतरी बताया है. इसका मकसद गैस की बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन करना और साथ ही बिना रुकावट और भरोसेमंद सप्लाई एनश्योर करना है.

विज्ञापन

इंटरनेशनल LNG की कीमतों में भारी उछाल

IGL ने बेंचमार्क गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का जिक्र किया. यूरोपियन TTF कीमतें फरवरी के आखिर में तकरीबन 11.36 USD प्रति MMBTU थीं, जो 27 अगस्त तक बढ़कर 23.35 USD हो गईं. ये करीब 105 फीसदी की बढ़ोतरी है. वहीं, एशियन JKM LNG की कीमतें लगभग 10.99 USD से बढ़कर 23.41 USD प्रति MMBTU हो गईं, जो तकरीबन 113 फीसदी की बढ़ोतरी है. हाल की बढ़ोतरी के बावजूद, IGL का कहना है कि दूसरे फ्यूल की तुलना में दिल्ली में CNG की कीमत अभी भी किफायती है. कंपनी दिल्ली-एनसीआर और दूसरे शहरों में एक बड़ा सिटी गैस नेटवर्क चलाती है. ये नेटवर्क हजारों किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 1,000 से ज्यादा CNG स्टेशनों के जरिए लाखों गाड़ियों और घरों तक गैस पहुंचाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ