इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन ने बुधवार को बताया कि इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) के लिए टिकट उसके नेटवर्क के 55 मेट्रो स्टेशनों पर बेचे जाएंगे।ये फेयर 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में लगेगा।बता दें कि ट्रेड फेयर के लिए ऑनलाइन क्यूआर कोड आधारित टिकट दिल्ली मेट्रो एप्लीकेशन पर पहले से ही उपलब्ध हैं। दिल्ली मेट्रो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दिल्ली मेट्रो ने बताया कि वे गुरुवार से भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बेचेगी। इसके साथ ही कल से लेकर 27 नवंबर तक IITF टिकट 55 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के कस्टमर केयर/टिकट काउंटरों पर अलग- अलग कैटेगरी और दिनों के हिसाब से लागू रेट के हिसाब से बेची जाएंगी।
इन स्टेशन पर मिलेगी टिकट
जैसा कि हम बता चुके कि दिल्ली मेट्रो 55 स्टेशन पर टिकट बेच रहा है। इन स्टेशन में रेड लाइन पर शहीद स्थल, दिलशाद गार्डन और रिठाला, येलो लाइन पर समयपुर बादली, आजादपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंद्रप्रस्थ, मंडी हाउस और बाराखंभा शामिल हैं।
कितने की होगी टिकट?
14 से 18 नवंबर तक बिजनेस विजिटर के लिए टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 500 होगी। वहीं 15 से 17 नवंबर तक बच्चे के लिए टिकट की कीमत 200 रुपये होगी, जबकि 14 और 18 नवंबर को ये प्राइज 150 रुपये तय किया गया है।
वहीं आम जनता के लिए टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 80 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये होगी, जबकि विकेंड और छुट्टी के दिन ये कीमत वयस्कों के लिए 150 और बच्चों के लिए 60 रुपये होगी।
इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो ने 11 नवंबर से आईआईटीएफ टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है, जिसमें कोई भी व्यक्ति ऑफिशियल ऐप- DMRC दिल्ली सारथी/डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप से क्यूआर टिकट खरीद सकता है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines