Delhi Metro Tourist Card: “दिल्ली” दिल वालों की कहलाती है है? और यहां के लोग कितने दिल वाले हैं ये देखने के लिए क्या आप भी दिल्ली घूमने का विचार बना रहे हैं? दिल्ली दर्शन के लिए सस्ता जुगाड़ देख रहे हैं? आप भी दिल्ली घूमना तो चाहते हैं लेकिन यहां के घंटों लगने वाले जाम में फंसकर अपना समय खराब नहीं करना चाहते हैं? ऐसे में दिल्ली मेट्रो में सफर करने का सोच रहे हैं, लेकिन बार-बार टोकन लेने या कार्ड में ज्यादा पैसों का रिचार्ज करके अपना बजट नहीं बिगाड़ना चाहते? तो आप मेट्रो की खास सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
जी हां, देश की राजधानी दिल्ली घूमने के साथ अपने सफर को किफायती और टाइम सेविंग बनाने के लिए मेट्रो (DMRC) के खास कार्ड का यूज कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो की ओर से टूरिस्ट कार्ड दिया जाता है जो आपको कई सारे मेट्रो के स्टेशन की सैर के साथ मेट्रो में अंदर और बाहर जाने के लिए काफी कम लागत की टिकट के साथ मिलता है। आइए दिल्ली मेट्रो के टूरिस्ट कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली मेट्रो कार्ड और मेट्रो टूरिस्ट कार्ड में फर्क?
अगर आप दिल्ली ट्रैवल मेट्रो कार्ड खरीदेंगे तो इसके लिए आपको 150 रुपये चुकाने होते हैं, जिसमें 50 रुपये रिफंडेबल होता है और 100 रुपये बैलेंस के तौर पर जमा होता है। मेट्रो से प्रति सफर के लिए अधिकतम 60 रुपये का चार्ज लगता है जोकि एक टोकन प्राइस है और न्यूनतम 10 रुपये के करीब होता है। मेट्रो कार्ड से किराए की कीमत में 10 प्रतिशत कम चार्ज लगता है, ऐसे में आपके कुछ रुपये बच सकते हैं।
वहीं, अगर बात करें दिल्ली मेट्रो के टूरिस्ट कार्ड की तो इसके लिए आपको कम से कम 200 रुपये का कार्ड लेना होगा, जिसमें 150 रुपये प्राप्त होते हैं और 50 रुपये जमा राशि होती है। मेट्रो के इस टूरिस्ट कार्ड का इस्तेमाल आप पूरे दिन कर सकते हैं। दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन में इस कार्ड से एंट्री या एग्जिट कर सकते हैं। मेट्रो में कितने घंटे से सफर कर रहे हैं या कितने समय से एक मेट्रो स्टेशन से दूसरे मेट्रो में घूम रहे हैं। इस कार्ड की कोई समय सीमा नहीं होती है। हालांकि, ये सुविधा सिर्फ कार्ड की वैधता तक मिलती है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से भूटान की करें सस्ते में सैर, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक का खर्चा शामिल
1 और 3 दिन की वैधता के साथ आता है टूरिस्ट कार्ड
दिल्ली मेट्रो की ओर से दो तरह का टूरिस्ट कार्ड दिया जाता है। पहला कार्ड 200 रुपये का है जो 1 दिन की वैधता के साथ आता है और दूसरा टूरिस्ट कार्ड 3 दिनों की वैधता के साथ 500 रुपये का आता है। इस मेट्रो टूरिस्ट कार्ड से आप 3 दिनों तक किसी भी मेट्रो में चढ़कर और फिर उतरकर 3 दिनों तक घूमने का मजा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको 500 रुपये के अलावा पैसे नहीं देने होंगे।
मिल जाएंगे 50 रुपये वापस
आप चाहें 200 रुपये का टूरिस्ट कार्ड लें या फिर 500 रुपये का, आपको मेट्रो स्टेशन पर कार्ड जमा करना होगा और इस दौरान आपको 50 रुपये का रिफंड मिल जाएगा। दिल्ली में यात्रियों के लिए मेट्रो टूरिस्ट कार्ड सफर करने के लिए किफायती साबित हो सकता है। अगर आप एक महिला हैं और दिल्ली में सफर कर रही हैं तो आपके लिए टूरिस्ट कार्ड से मेट्रो का सफर किफायती तो रहेगा ही बल्कि दिल्ली की बस में यात्रा करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दरअसल, दिल्ली सरकार के तहत महिलाओं के लिए बस यात्रा बिल्कुल फ्री है। ऐसे में आपके भी काफी अच्छे खासे पैसे बच सकते हैं।
क्या हर मेट्रो लाइन में इस्तेमाल हो सकेगा टूरिस्ट कार्ड?
आप रेड, येलो समेत हर रंग की दिल्ली मेट्रो लाइन में टूरिस्ट कार्ड से सफर कर सकते हैं लेकिन ये कार्ड एयरपोर्ट लाइन में यात्रा करने के दौरान इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। आप टूरिस्ट कार्ड का यूज एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर कितनी बार भी कर सकते हैं। बस इसका इस्तेमाल कार्ड की वैधता तक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 14 हजार में करें दक्षिण भारत के इन 7 मंदिरों के दर्शन, जानें IRCTC के सबसे किफायती टूर पैकेज के बारे में
संबंधित खबरें
SBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
26 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
57 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
4 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
6 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
7 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
7 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
21 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines