Shubham Upadhyay
Business Journalist
Read More---विज्ञापन---
Delhi Metro Timming On Diwali: देश में आज दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट दिया है। DMRC ने बताया है कि आज के दिन दिल्ली मेट्रो की टाईमिंग में हल्का बदलाव रहेगा। दरअसल DMRC ने बताया है कि रात 10 बजे तक ही दिल्ली मेट्रो चलेगी। यानी इसके बाद से मेट्रो के सभी स्टेशन बंद हो जाएंगे। इसलिए अपनी प्लानिंग को इसके हिसाब से बदल लें।
On account of the Diwali festival, the last Metro train service on 12th November 2023 (Sunday) will start at 10:00 PM from terminal stations of all Lines including Airport Express Line.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 8, 2023
---विज्ञापन---
DMRC ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि, ‘दिवाली के दिन यानी आज 12 नवंबर को आखिरी मेट्रो सभी टर्मिनल पर रात 10 बजे तक ही रहेगी। इसमें एयरपोर्ट लाइन भी शामिल है।’
यह भी पढ़ें: Adani ने चली 14,000 करोड़ की बड़ी चाल, ग्रीन एनर्जी के बनेंगे बादशाह!
वहीं पहली मेट्रो की बात करें तो वो नॉर्मल टाइम से चलेगी। यानी सभी लाइन पर सुबह 6 बजे, एयरपोर्ट लाइन पर सुबह 4:45 पर। नॉर्मल दिनों की बात करें तो मेट्रो रात में 11 बजे तक चलती है। यानी 1 घंटे पहले 12 तारीख को मेट्रो के गेट पर ताले लग जाएंगे। आपको बताते चलें कि दिनभर में 30 से 35 लाख लोग दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। देश में औऱ किसी शहर की मेट्रो की तुलना में दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।