DMRC Momentum 2.0: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नए ऐप ‘मोमेंटम 2.0’ (Momentum 2.0) में यात्रिकों की मौज आने वाली है। दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों के लिए लॉकर सुविधाएं दी जाएंगी। इस योजना को लेकर वर्तमान में टेस्टिंग चल रही है और इस महीने के अंत तक इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।
लॉन्च होने जा रहे इस ऐप में मेट्रो उपयोगकर्ता ई-शॉप कर सकेंगे। साथ ही प्रोडक्ट की डिलीवरी भी मेट्रो स्टेशनों पर ही हो जाएगी। दरअसल, उसके लिए लॉकर यानी स्मार्ट बॉक्स लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता अपने निजी सामान के लिए लॉकर का उपयोग करने के लिए एक निश्चित राशि का भुगतान कर सकते हैं।
HT ने मामले से वाकिफ अधिकारियों के हवाले से कहा कि फिलहाल तुरंत यह नहीं बताया जा सकता कि किन स्टेशनों पर लॉकर सुविधा दी जाएगी। कहा गया कि सभी प्रमुख और इंटरचेंज स्टेशनों पर यह सुविधा होगी।
ई-कॉमर्स वेबसाइटों से कर सकेंगे खरीदारी
DMRC में कॉर्पोरेट संचार के प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, ‘वर्तमान में, इस ऐप के समग्र प्रदर्शन की निगरानी के लिए क्लोज ग्रुप टेस्टिंग चल रही है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट लॉकर लगाने का काम भी चल रहा है। इस महीने के अंत में ऐप लॉन्च होने की उम्मीद है।’
यह ऐप मेट्रो सिस्टम के लिए भारत का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप होगा। यह यात्रियों को DMRC के साथ साझेदारी करने वाली ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से खरीदारी करने की अनुमति देगा।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
18 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
19 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
20 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines