Delhi Metro Lost and Found: ट्रैफिक से बचने या एक आरामदायक सफर के लिए कई लोग दिल्ली मेट्रो को अपनाते हैं। शॉपिंग करने जानना हो या फिर रोज दफ्तर से घर या घर से दफ्तर जाना हो, लोगों के लिए सफर करने के लिए मेट्रो एक अच्छा ऑप्शन होता है। हालांकि, इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को टिकट लेने से लेकर चेकिंग प्रोसेस को अपनाना होता है। मेट्रो कार्ड होने पर यात्री टिकट की लाइन से तो बच जाते हैं लेकिन सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग करानी होती है, अपने साथ लिए सामान खुद की चेकिंग करवाना सभी यात्रियों के लिए जरूरी है। ऐसे में कई बार हम सामान भी भूल जाते हैं, तो कुछ यात्री मेट्रो की सीट पर सामान छोड़ देते हैं। सामान के खो जाने पर परेशान होने लगते हैं।
कैसे मिलेगा मेट्रो में खोया हुआ सामान?
अगर कोई कीमती सामान छूट जाता है, तो चिंता और ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, अगर आपको इस बात की जानकारी हो कि मेट्रो में सामान के रह जाने या छूट जाने पर कहां संपर्क करें? कहां से खोया हुआ सामान मिल सकता है, तो आपकी चिंता कम हो सकती है और आप जल्द से जल्द अपना सामान हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे और कहां से आपको अपना मेट्रो में खो गया सामान मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- 90% लोग नहीं जानते Delhi Metro की ये सीक्रेट सर्विस
मेट्रो स्टेशन पर ये सुविधा उपलब्ध
मेट्रो में खोए हुए सामान को प्राप्त करना आसान है अगर किसी अन्य यात्री द्वारा उठाया न गया हो। अगर चेकिंग करते समय सामान छूट गया है तो आप उसी मेट्रो स्टेशन पर कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। जबकि, मेट्रो सीट या कहीं और मेट्रो में खोया है और आपको जानकारी नहीं कि कौन सा स्टेशन हो सकता है तो इसके लिए आप दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) से संपर्क कर सकते हैं।
कैसे और कहां करें खोया पाया सामान की शिकायत?
दिल्ली मेट्रो की ओर से सामान खोने या पाने पर शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आपको DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, यहां आपको सामान के खोने या मिलने की जानकारी देने की सुविधा मिलता है।
- सबसे पहले DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- पोर्टल पर आपको “Lost and Found” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां कैटगरी के हिसाब से आपको सामान की लिस्ट मिलेगी।
- अपने सामान की कैटेगरी या नाम के हिसाब से चीज ढूंढ सकते हैं।
- यहां से आप रिसीविंग डेट से लेकर समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- अपने सामान की पहचान करके और देकर आपको अपना सामान प्राप्त हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- बिना कैश और स्मार्ट कार्ड यूज किए मेट्रो में होगी एंट्री; जानें DMRC का नया सिस्टम
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
4 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
6 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
7 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
13 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
15 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines