अगर आप दिल्ली में रहते हैं और कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले हैं, तो जरा दम लगाकर एग्जाम की तैयारी करें. क्योंकि दिल्ली सरकार, राजधानी के CBSE छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना बना रही है. जी हां, दिल्ली सरकार ने डिजिटल शिक्षा योजना (Digital Education Scheme) शुरू की है. मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना का मकसद क्लास 10 में अच्छा परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत, हर एकेडमिक सेशन में 1200 स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे.
तंबाकू पर 300% बढ़ा टैक्स, 18 रुपये वाली सिगरेट के लिए खर्च करने होंगे 72 रुपये!
दिल्ली सरकार ने स्टूडेंट्स को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत, होशियार स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे ताकि वे हायर एजुकेशन और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की बेहतर तैयारी कर सकें. आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली में छात्राएं मुफ्त लैपटॉप कैसे पा सकती हैं और इस योजना के लिए कैसे अप्लाई कर सकती हैं.
क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना?
मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना का मकसद क्लास 10 में अच्छा परफॉर्म करने वाले होशियार स्टूडेंट्स को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत, हर एकेडमिक सेशन में 1200 स्टूडेंट्स को i7 कॉन्फिगरेशन वाले फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे. हर लैपटॉप की कीमत 60000 से ज्यादा होगी. दिल्ली सरकार ने इसके लिए 7.5 करोड़ रुपये का बजट रखा है.
किसे मिलेगा फ्री लैपटॉप
हालांकि, इस योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं. योजना का फायदा उठाने के लिए स्टूडेंट्स का दिल्ली का रहने वाला होना जरूरी है. उन्हें CBSE बोर्ड से क्लास 10 पास होना चाहिए और क्लास 10 की मेरिट लिस्ट में उनका नाम टॉप 1200 में होना चाहिए. उन्होंने रेगुलर स्कूल में पढ़ाई की हो और क्लास 11 में एडमिशन लेना जरूरी है. सिर्फ वही स्टूडेंट्स इस योजना के लिए एलिजिबल होंगे जो इन शर्तों को पूरा करेंगे.
महिला स्टूडेंट्स को कैसे फायदा होगा?
इस स्कीम में लड़के और लड़कियों के बीच कोई भेदभाव नहीं है. जो महिला स्टूडेंट्स मेरिट लिस्ट में टॉप 1200 में हैं और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करती हैं, उन्हें भी फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे. सरकार का कहना है कि इससे महिला स्टूडेंट्स में डिजिटल लर्निंग और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा. इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए अलग से अप्लाई करने की जरूरत नहीं है. CBSE क्लास 10 बोर्ड परीक्षा के नतीजों के आधार पर टॉप 1200 स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार की जाएगी. चुने गए स्टूडेंट्स को एक प्रोग्राम के जरिए लैपटॉप बांटे जाएंगे. जरूरत पड़ने पर डॉक्यूमेंट्स स्कूल के जरिए जमा किए जा सकते हैं.
मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:
- दिल्ली आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 11वीं कक्षा में एडमिशन का सबूत
- स्कूल आईडी कार्ड
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines