हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Free Solar Scheme Delhi: जेब से 1 रुपये दिए बिना घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल, ऐसे करें अप्‍लाई

Delhi Free Rooftop Solar Panel Scheme 2026: दिल्ली में 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 3kW का सोलर सिस्टम मुफ्त मिलेगा. जानिए 1.56 लाख रुपये की सब्सिडी और pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका.

विज्ञापन
Delhi Free Solar Panel Scheme: दिल्ली में अब मुफ्त लगेगा 3kW का सोलर पैनल! जानें किसे मिलेगा 1.56 लाख रुपये का फायदा और कैसे करें अप्लाई

दिल्ली की जनता के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अगर आप भी हर महीने बिजली के बिल के झंझट से परेशान हैं, तो अब आपको जेब से एक भी रुपया खर्च किए बिना अपने घर की छत पर सोलर पैनल (Free Rooftop Solar Panel) लगवाने का मौका मिल रहा है.

दिल्ली सरकार ने अपनी नई सोलर पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. इसके तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को पूरी तरह मुफ्त में रूफटॉप सोलर सिस्टम दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में इस बड़ी योजना का ऐलान किया.

1.56 लाख रुपये का सोलर सिस्टम बिल्कुल मुफ्त!

अगर आप हर महीने 400 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं, तो आप इस योजना के तहत 3 किलोवाट (3 kW) तक का सोलर सिस्टम मुफ्त लगवाने के हकदार हैं. इस 3kW सोलर सिस्टम को लगाने में कुल मिलाकर लगभग 1.56 लाख रुपये का खर्च आता है. इसमें से 78000 रुपये केंद्र सरकार (सब्सिडी) और बाकी का 78000 रुपये दिल्ली सरकार उठाएगी.

विज्ञापन

उपभोक्ता को अपनी जेब से एक पैसा भी एडवांस नहीं देना होगा. सोलर पैनल लगने के बाद अगले 5 सालों तक इसके रखरखाव (Operation & Maintenance) की पूरी जिम्मेदारी सरकार के चुने गए वेंडर्स की होगी.

पुरानी बिजली सब्सिडी भी नहीं होगी बंद
इस योजना की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि छत पर सोलर पैनल लग जाने के बाद भी आपकी मौजूदा बिजली सब्सिडी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आपको सोलर पैनल से बनने वाली फ्री सोलर बिजली का फायदा तो मिलेगा ही. साथ ही, अगर आप ग्रिड (सरकारी बिजली सप्लाई) से बिजली लेते हैं, तो उस पर मिलने वाली छूट भी पहले की तरह चालू रहेगी. यानी डबल फायदा. सरकार का टारगेट साल 2027 तक दिल्ली के लगभग 2.3 लाख घरों की छतों पर ये सोलर पैनल लगाना है.

विज्ञापन

घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
दिल्ली सरकार की इस फ्री रूफटॉप सोलर स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर अप्लाई करना होगा.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
  • अपने कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और डिटेल्स की मदद से अकाउंट रजिस्टर करें.
  • लॉगिन करने के बाद Rooftop Solar Application फॉर्म चुनें और मांगी गई जानकारी भरें.
  • आपके आवेदन की जांच के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर Feasibility Approval का मैसेज आ जाएगा.
  • अप्रूवल म‍िलते ही वेंडर का चयन होगा और आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगा द‍िया जाएगा.

अगर आपके घर में 400 यून‍िट तक ब‍िजली की खपत है और आपकी छत पर सोलर पैलन लगाने की कनीकी जगह उपलब्‍ध है तो यह योजना आपके ब‍िजली ब‍िल को हमेशा के ल‍िए खत्‍म करने का सबसे बेहतरीन मौका है. आज ही आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola