दिल्ली में फ्लैट खरीदने से पहले दिमाग में रखें यह 7 बातें

Things To Consider Before Buying Flat In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आकर हर कोई रहना चाहता है लेकिन फ्लैट खरीदना अपने आप में बड़ा टास्क है। एक अच्छा फ्लैट खरीदना है तो व्यक्ति को कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। उन टिप्स के बारे में जानते हैं जिन्हें आपकोदिल्ली में फ्लैट खरीदते समय दिमाग में रखने चाहिए।

Things To Consider Before Buying Flat In Delhi

Things To Consider Before Buying Flat In Delhi

Things To Consider Before Buying Flat In Delhi: एक सुखी जिंदगी के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जैसी तीन चीजों की जरूरत होती है। इंसान रोटी और कपड़ा तो कमा लेता है लेकिन खुद का घर बनाना आज के टाइम में काफी मुश्किल माना जाता है। खुद का मकान खड़ा करने में लोगों की पूरी लाइफ निकल जाती है। जो फ्लैट या घर ले भी लेते हैं उन्हें बाद में दिक्कतें आने के कारण पछतावा होता है। देश की राजधानी दिल्ली में फ्लैट लेना तो आजकल एक सपने जैसा हो गया है और ऐसे में अगर अच्छे से छानबीन न करके गलत घर या फ्लैट चुन लिया तो पूरी जिंदगी उसी गलती के साथ काटनी पड़ती है। चलिए आपको समझाते हैं कि दिल्ली में फ्लैट लेते टाइम किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • लोकेशन या जगह

दिल्ली में फ्लैट खरीदते टाइम उसकी लोकेशन देखना सबसे जरूरी है, खासकर अगर आप शहर में जाकर बसने की सोच रहे हैं। फ्लैट की लोकेशन को अच्छे से समझना और वह जगह कितनी कितनी सेफ है यह जरूर जानना चाहिए।

  • फ्लैट के मालिक/बिल्डर के बारे में जानना

राजधानी में फ्लैट खरीदने से पहले फ्लैट के मालिक या बिल्डर के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसकी जांच करनी चाहिए कि क्या बिल्डर किसी कानूनी मामले में तो नहीं फंसा हुआ क्योंकि इससे भविष्य में फ्लैट को खतरा हो सकता है। सही ऑप्शन यही है कि उन रीयलटर्स से नए बने हुए फ्लैट खरीदें जिनका नाम हो।

  • घर का इंस्पेक्शन

फ्लैट खरीदने से पहले उसका निरीक्षण या इंस्पेक्शन कर लेना चाहिए। कई जगहों पर फ्लैट खरीदने वाले को कारपेट एरिया, कंस्ट्रक्शन क्वालिटी, कारपेट एरिया, दी जाने वाली सेवाएं और सुविधाएं, आदि चेक करने चाहिए।

  • कीमत की तुलना

दिल्ली में फ्लैट खरीदने से पहले अलग-अलग बिल्डरों से प्रॉपर्टी की कीमतों की तुलना करना जरूरी है। इससे यह पता चल जाएगा कि क्या एक बिल्डर उस फ्लैट की सही कीमत ले रहा है या नहीं।

  • हाई-राइज इमारतें

आमतौर पर दिल्ली में अपार्टमेंट हाई-राइज बिल्डिंगों में मिलते हैं। हाल के सालों में, आवासीय फ्लैट दिल्ली एनसीआर में लोगों के लिए सबसे जाने-माने रेजिडेंशियल ऑप्शन रहे हैं।

  • गाइडलाइन्स

राजधानी दिल्ली में किसी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट खरीदने से पहले, वहां की गाइडलाइन्स के बारे में पता होना चाहिए जिन्हें कॉम्प्लेक्स में रहने वाले सभी लोग फॉलो करते हैं। हाल के सालों में दिल्ली एनसीआर में ऐसे कई केस आए हैं जहां काम्प्लेक्स में रहने वालों के बीच गाइडलाइन्स तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था।

  • ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, आदि से दूरी

दिल्ली में फ्लैट खरीदने से पहले ऑफिस और फ्लैट के बीच की दूरी देखनी चाहिए। इसके साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार, शॉपिंग एरिया और बस/ट्रेन स्टेशन जैसी जरुरी जगहों से फ्लैट कितना दूर है यह भी देखना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ