हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में आज शुरू हो रही हॉट-एयर बैलून राइड, जानें लोकेशन से लेकर कीमत तक, सब कुछ

द‍िल्‍ली की पहली हॉट-एयर बैलून राइड आज शुरू हो रही है. इसे DDA शुरू कर रहा है. जानें आप कहां से इसका आनंद ले सकते हैं और इसके ल‍िए क‍ितनी कीमत है?

विज्ञापन

स्‍कूल की छुट्ट‍ियों का मौसम शुरू होने वाला है. लेक‍िन उससे पहले ही DDA ने द‍िल्‍ली में मौज-मस्‍ती की तैयारी कर ली है. जी हां आज शन‍िवार 29 नंवबर से द‍िल्‍ली में आधिकारिक तौर पर DDA अपनी पहली हॉट-एयर बैलून राइड शुरू करेगी.

इसे शुरू करने से पहले दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने यमुना के किनारे बांसेरा पार्क में इसका ट्रायल क‍िया और उड़ानों के सफल होने के बाद ही इसे आम लोगों के ल‍िए शुरू क‍िया गया है.

DDA चार जगहों पर बैलून राइड शुरू करेगा:

विज्ञापन

असिता (शनिवार से पब्लिक इस्तेमाल के लिए खुलने वाली पहली जगह)

बांसेरा पार्क

विज्ञापन

यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन

हालांक‍ि इन चारों जगहों में से आज 29 नवंबर को स‍िर्फ अस‍िता से ही हॉट-एयर बैलून की उड़ान भरी जाएगी. लेक‍िन जल्‍द ही अलग-अलग फेज में बाकी की जगहों पर भी शुरू क‍िया जाएगा.

आपको बता दें यह बैलून 120 फीट की ऊंचाई तक जाता है, जिससे राइडर्स यमुना रिवरफ्रंट, आस-पास के पार्कों और शहर की खास जगहों के शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

क‍ितनी है एक ट‍िकट की कीमत, कहां से म‍िलेगी राइड?

यह सर्विस असिता से शुरू होगी. इस राइड के ल‍िए एक ट‍िकट की कीमत 3000 + GST है. अगले कुछ दिनों में, यह सर्विस धीरे-धीरे बांसेरा, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola