दिल्ली की नई सरकार दिल्लीवासियों को बिजली सब्सिडी (Electricity Subsidy) देने के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब तक अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको बिना मांगे ही बिजली बिल पर छूट मिल जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए सरकार नया नियम लाने की तैयारी में है. इसके तहत हर वित्तीय वर्ष में बिजली सब्सिडी जारी रखने के लिए उपभोक्ताओं को दोबारा रजिस्ट्रेशन (Re-registration) कराना होगा. जो लोग आवेदन नहीं करेंगे, उनकी सब्सिडी बंद कर दी जाएगी.
आइए समझते हैं कि बिजली सब्सिडी का यह नया गणित क्या है और इसका दिल्ली के आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा.
क्या है नया नियम और क्यों पड़ रही इसकी जरूरत?
दिल्ली सरकार एक नया ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट शुरू करने जा रही है. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सक्षम लोगों को स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का विकल्प देना और जरूरतमंदों तक ही इसका फायदा पहुंचाना है. अब हर साल नए फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) की शुरुआत में ग्राहकों को बताना होगा कि उन्हें सब्सिडी चाहिए या नहीं.
पिछले एक दशक में दिल्ली में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 40% बढ़कर 73 लाख (7.3 मिलियन) के पार पहुंच चुकी है. फरवरी 2026 तक बिजली सब्सिडी का सालाना आवंटन ₹4,037.63 करोड़ तक पहुंच गया था, जिसे चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए घटाकर 3500 करोड़ रुपये तय किया गया है.
दिल्ली में अभी कितनी मिलती है बिजली सब्सिडी?
मौजूदा बिजली सब्सिडी योजना के तहत दिल्ली सरकार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देती है. अगर आप महीने में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं, तो बिजली का बिल पूरी तरह फ्री (0 रुपये) आता है. 201 से 400 यूनिट की खपत पर 50% की सब्सिडी मिलती है, जिसकी अधिकतम सीमा 800 रुपये तय की गई है. 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर पूरा बिल चुकाना होता है.
पहले भी बदला गया था सब्सिडी का तरीका
आपको बता दें कि इससे पहले 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने भी बिजली सब्सिडी के लिए मिस कॉल और आवेदन का तरीका शुरू किया था. उस समय जो उपभोक्ता मांगते थे, केवल उन्हीं को सब्सिडी दी जाती थी.
हाल ही में आई सीएजी (CAG) की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई थी कि बिजली सब्सिडी का फायदा कई बार उन लोगों तक नहीं पहुंच रहा जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि कई हाई-कंजम्पशन वाले परिवार भी इसका लाभ उठा रहे थे. इसीलिए अब हर साल वेरिफिकेशन का नियम लाया जा रहा है.
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
8 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
11 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
12 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
13 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
17 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
20 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
22 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines