Delhi-Dehradun Expressway News: हिल स्टेशन से लेकर तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए अक्सर आपको देहरादून से होकर गुजरना पड़ता है। हालांकि दिल्ली से देहरादून का रास्ता काफी लंबा और थका देने वाला होता है। मगर अब देहरादून जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का काम जल्द पूरा होने वाला है। अब आप 6 घंटे की बजाए महज ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून का सफर तय कर सकेंगे।
दिल्ली-देहरादून के बाद दिल्ली-हरिद्वार
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसी साल दिसंबर में दिल्ली-देहरादून हाईवे आम लोगों के लिए चालू करने का फैसला किया है। हाल ही में इसे लेकर एक बैठ हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सड़क परिवहन मंत्रालय को साल के अंत तक हाईवे शुरू करने का निर्देश दिया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे को हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। खबरों की मानें तो मई 2025 में हाईवे का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद दिल्ली से हरिद्वार का रास्ता भी कम समय में तय किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैठक के दौरान हाईवे का काम समय से पूरा करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका, महंगी होगी रजिस्ट्री, सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी
कब पूरा होगा हाइवे का काम?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हाईवे बनाने के लिए जमीन से जुड़े मामले हल हो गए हैं। NHAI ने हाईवे का काम तेजी से शुरू कर दिया है और अगले 4 महीने में दिल्ली-देहरादून हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अगले 5 महीनों में देहरादून से हरिद्वार तक हाईवे का काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली से हरिद्वार कुछ घंटों में ही पहुंचा जा सकेगा।
कितनी देर में पूरा होगा सफर?
बता दें कि दिल्ली से हरिद्वार तक बनने वाला यह हाईवे 264 किलोमीटर का होगा, जिसकी कुल लगात 14,285 करोड़ आएगी। हाईवे की पूरी फंडिंग भारत सरकार के द्वारा की जाएगी। यह हाईवे राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरेगा। हाइवे बनने के बाद दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे में तय किया जा सकेगा।
7 एंट्री पॉइंट्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर चढ़ने-उतरने के लिए 7 एंट्री पॉइंट होंगे। अक्षरधाम के अलावा गीता कॉलोनी, शमशान घाट (कैलाश नगर), सोनिया विहार, विजय विहार और मांडोला से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एंट्री की जा सकती है। वहीं एक्सप्रेस वे से उतरने के लिए अक्षरधाम, खजूरी चौक, सोनिया विहार, विजय विहार और मांडोला पर कट मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज, फिर शुरू हुई सेवा; कैंसल अपाइंटमेंट ऐसे कराएं रिशेडयूल
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
24 mins agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 hr agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
6 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
6 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
7 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
20 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines