Delhi Airport की नई उपलब्धि! बना देश का ऐसा पहला एयरपोर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है, जो 150 डेस्टिनेशन से कनेक्ट करता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Edited By Ankita Pandey

Edited By Ankita Pandey

Delhi Airport: दिल्ली के उपलब्धियों की लिस्ट में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दिल्ली एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है, जो 150 डेस्टिनेशन से जुड़ता है। बीते रविवार को थाई एयरएशिया ने दिल्ली और बैंकॉक-डॉन मुआंग (DMK) के बीच सीधी फ्लाइट शुरू की, जो दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ने वाला 150वां डेस्टिनेशन है। इस नए रूट पर एयरबस A330 फ्लाइट हफ्ते में दो बार उड़ान भरेंगी, जनवरी 2025 में इसे बढ़ाकर हफ्ते में चार बार करने की योजना है।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने सोमवार को कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा सोमवार को 150 एयरपोर्ट या डेस्टिनेशन से सीधे जुड़ने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया। बता दें कि इसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स के ऑप्शन हैं। रविवार को दिल्ली और बैंकॉक के डॉन मुआंग हवाई अड्डे के बीच थाई एयरएशिया एक्स की सीधी उड़ान शुरू की गई, जिसके बात दिल्ली एयरपोर्ट को ये उपलब्धि मिली।
DIAL ने अपने एक बयान में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली एयरपोर्ट ने 20 से ज्यादा स्पेशल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्ट किए हैं, जिसमें नोम पेन्ह, बाली डेनपसार, कैलगरी, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, वाशिंगटन डलेस, शिकागो ओ’हारे और टोक्यो हनेडा शामिल हैं।

रविवार को थाई एयरएशिया एक्स ने दिल्ली और बैंकॉक-डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच सीधी एयरबस A330 फ्लाइट को शुरू किया है। जैसा कि हम बता चुके है कि यह फ्लाइट हफ्ते में 2 बार चलेगी, बाद में इसे जनवरी 2025 से बढ़ाकर हफ्ते में 4 बार कर दिया जाएगा। DIAL के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत से लंबी दूरी के डेस्टिनेशन में से, 88% दिल्ली से जुड़े हुए हैं और भारत से प्रस्थान करने वाली सभी लंबी दूरी की साप्ताहिक उड़ानों में से 56% दिल्ली से ऑपरेट होती हैं।
भारत से लगभग 42% लॉन्ग डिस्टेन्स के यात्री दिल्ली हवाई अड्डे को अपना एंट्री गेट चुनते हैं। आगे उन्होंने बताया कि पिछले दशक में, हवाई अड्डे पर ट्रांसफर यात्रियों की संख्या में भी 100% की बढ़ोतरी हुई है। केवल 2023 में दिल्ली हवाई अड्डे ने 65.3 मिलियन यानी 6.5 करोड़ यात्रियों को संभाला, जिसने इसे दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक का दर्जा मिला।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: