Defence Sector Share Are On Top : इन दिनों शेयर मार्केट में बूम है। मार्केट लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के असर से बाहर आ चुकी है। सेसेंक्स और निफ्टी दोनों नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। ज्यादातर कंपनियों के शेयर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। वहीं ऐसे में केंद्र सरकार के एक फैसले से डिफेंस सेक्टर के शेयर रॉकेट बन गए हैं। आलम यह है कि कंपनियों के शेयर में एक दिन में 20 फीसदी तक का उछाल आ गया है। ऐसे में अब काफी निवेशक डिफेंस सेक्टर में निवेश के बारे में प्लान बनाने लगे हैं।
क्या रहा सरकार का फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्री बनाया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने घोषणा की कि सरकार अगले 5 साल में डिफेंस सेक्टर के एक्सपोर्ट को 50 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाना है। यह अभी करीब 21 हजार करोड़ रुपये का है। इस फैसले के बाद डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए। भारत अभी 85 से ज्यादा देशों को डिफेंस से संबंधित चीजें जैसे रॉकेट, मिसाइल आदि एक्सपोर्ट करता है। वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में रक्षा मंत्रालय के को करीब 6.20 लाख करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था। माना जा रहा है कि सरकार बजट में रक्षा बजट को बढ़ा सकती है।
Share Market
यह स्थिति है शेयरों की
डिफेंस से जुड़े शेयर इन दिनों रॉकेट की गति से आगे बढ़ रहे हैं। डिफेंस से जुड़ी कुछ कंपनियों के शेयरों की स्थिति इस प्रकार है:
PTC Industries
इस कंपनी का शेयर अभी 14,749 रुपये पर है। पिछले 5 दिनों में इसमें करीब 36 फीसदी का उछाल आया है। पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को करीब 100 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Paras Defence
इस कंपनी का शेयर अभी करीब 1157 रुपये पर है। पिछले 5 दिनों में इसमें करीब 27 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। बात अगर एक महीने के की करें तो इसने इतने समय में करीब 60 फीसदी का रिटर्न दिया है।
BEML Ltd
डिफेंस सेक्टर से संबंधित काम करने वाली इस कंपनी का शेयर अभी करीब 4696 रुपये पर है। इसने पिछले 5 दिनों में करीब 17 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक महीने में इसने करीब 24 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है।
ideaForge Technology
यह कंपनी भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही है। अभी इसके एक शेयर की कीमत 779 रुपये है। 5 दिनों में इसने करीब 12 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में यह कंपनी करीब 14 फीसदी का रिटर्न दे चुकी है।
Cochin Shipyard Ltd
यह देश की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग कंपनी है। अभी इस कंपनी के शेयर की कीमत 2115 रुपये है। 5 दिन में इस कंपनी ने करीब 11 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में इस कंपनी ने निवेशकों को करीब 59 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Mazagon Dock Shipbuilders
इस कंपनी ने भी निवेशकों की झोली भर दी है। अभी इसके एक शेयर की कीमत 3865 रुपये है। 5 दिनों में इसने करीब 22 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में यह कंपनी करीब 62 फीसदी का रिटर्न दे चुकी है।
यह भी पढ़ें : नए शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी, अब 3 दिन बंद रहेगी शेयर मार्केट, मंगलवार को होगी ट्रेडिंग
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
54 mins ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
6 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
11 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines