हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Deepfake फोटो-वीडियो बनाने पर कितनी सजा? जानें क्या कहते हैं नियम

Deepfake video legal rights: डीपफेक वीडियो के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे कानूनन जुर्म बताया गया है। जानिए ऐसे फोटोज-वीडियोज बनाने वाले पर किस तरह की कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Deepfake video

Deepfake video legal rights: ऐसे कई फेमस सेलेब्स हैं, जो पिछले दिनों डीपफेक वीडियो का शिकार हुए थे। आज भी सोशल मीडिया पर सेलेब्स के कई फेक फोटोज वीडियोज वायरल हैं। सरकार ने डीपफेक मामले को गंभीर बताया है। इसमें दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

3 साल और 1 लाख का जुर्माना

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66D का हवाला देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन या कंप्यूटर का उपयोग करके फोटोज और वीडियोज का इस्तेमाल करने वाले को 3 साल की जेल और एक लाख का जुर्माना हो सकता है।

हमेशा के लिए डिसेबल हो जाएगा अकाउंट

डीपफेक के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने सोशल मीडिया साइट्स को किसी भी फोटोज और वीडियोज को प्राइमरी सोर्स आइडेंटिफाई करने के लिए कहा है। इसके साथ ही ऐसा करने वाले लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि ऐसा करने वाले व्यक्ति का अकाउंट हमेशा के लिए डिसेबल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

मानहानि का हो सकता है केस

भारतीय दंड सहिता की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का मामला बनता है। जिस भी व्यक्ति ने वीडियो बनाया है, उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola