Aadhaar Card Link: आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की समय सीमा बढ़ाई गई, जानिए- अंतिम तारीख
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Aadhaar card-Voter ID Link: केंद्र सरकार ने बुधवार को आपके आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, समय सीमा 1 अप्रैल, 2023 थी। समय सीमा नजदीक आ रही है तो ऐसे में केंद्र सरकार भी सभी को जरूरी काम करने के लिए बार-बार रिमाइंडर भेज रही है।
उपयोगकर्ता अपने आधार को अपनी वोटर आईडी से ऑनलाइन या SMS के माध्यम से लिंक कर सकते हैं। हालांकि, केंद्र ने स्पष्ट कर दिया है कि यह स्वैच्छिक है और अनिवार्य नहीं है। चुनाव आयोग के अनुसार, आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने से ‘एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार’ की पहचान करने में मदद मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: